Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कब हुई थी Dharmendra की मौत? निधन के कई घंटों बाद भी देओल परिवार चुप, एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताई वो बात जिसने...

Dharmendra Death Time: सोमवार दोपहर जैसे ही दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन इस बीच लोगों के मन में एक बात ने घर कर लिया वो यह कि आखिर एक्टर के निधन के घंटों बाद भी देओल परिवार ने चुप्पी क्यों साध रखी है और एक्टर ने आखिरी सांस कब ली. हालांकि, एम्बुलेंस ड्राइवर ने इस राज से भी पर्दा उठा दिया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 24, 2025 8:06 PM IST

कब हुई थी Dharmendra की मौत? निधन के कई घंटों बाद भी देओल परिवार चुप, एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताई वो बात जिसने...

Dharmendra News: 24 नवंबर 2025, दिन सोमवार को फिल्म जगत में उस वक्त मातम पसर गया, जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की खबर सामने आई. दोपहर करीब डेढ़ बजे एक्टर के निधन की वीडियो और खबरें सामने आने लगी और 3 बजे तक एक्टर का अंतिम संस्कार (Dharmendra Last Rites) भी कर दिया गया, लेकिन अभी तक देओल परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में सभी के मन में यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि, आखिर धर्मेंद्र की मौत हुई कब? (Dharmendra Ki Death Kb Hui?) हालांकि, अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है. एम्बुलेंस ड्राइवर का बयान सामने आया है, जिसमें उसने कुछ ऐसा बताया है, जो काफी चौंकाने वाला है.

Dharmendra के निधन के घंटों बाद भी परिवार ने साध रखी है चुप्पी

लंबी बीमारी के बाद धर्मेंद्र ने सोमवार को मुंबई में अपने आवास स्थान पर आखिरी सांस ली, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, एक्टर के निधन की खबर किसी को भी कानों-कान नहीं लगी. यहां तक की इंडस्ट्री के लोग भी शायद इस दुखद खबर से अंजान थे. लोगों को शक तब हुआ जब 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के घर से एक एम्बुलेंस सिक्योरिटी के साथ निकलती दिखाई दी और उसी समय उनके परिवार को विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचते देखा गया. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, आखिर देओल परिवार ने धर्मेंद्र के निधन के कई घंटों बाद भी इस पर चुप्पी क्यों साध रखी है और एक्टर ने आखिरी सांस कब ली?

कब हुई थी Dharmendra की मौत?

हालांकि, देओल परिवार की चुप्पी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर का निधन कब हुआ इस राज से पर्दा उठ गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाने वाले एम्बुलेंस ड्राइवर ने जो बताया वो काफी चौंकाने वाला है. एम्बुलेंस ड्राइवर जब पूछा गया कि, कितने बजे के आसपास आपको पता चला, तो ड्राइवर ने बताया कि, 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी और एक्टर के घर तक पहुंचने में उन्हें महज 10 मिनट का समय लगा. ऐसे में इससे साफ पता चलता है कि, धर्मेंद्र का निधन सुबह ही हो चुका था, लेकिन परिवार की तरफ से इसकी किसी को भी कोई जानकारी नहीं दी गई.

परिवार ने दी थी रिकवर होने की जानकारी

बता दें कि, कुछ दिन पहले जब एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब देओल परिवार (Deol Family) यह कहकर उन्हें घर ले आया था कि अब वह रिकवर हो रहे हैं, लेकिन 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के घर से एक एम्बुलेंस सिक्योरिटी के साथ निकलती दिखाई दी और उसी समय उनके परिवार को विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचते देखा गया, तो हर कोई स्तब्ध रह गया. एक्टर के निधन की खबर मिलते ही छोटे-बड़े सभी सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंचने लगे. हालांकि, अभी तक देओल फैमिली ने एक्टर के निधन की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.