Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Govinda को देखने के लिए बेकरार थे 15 हजार फैंस, शो में नहीं पहुंचे एक्टर, फिर स्टेज पर...

Abu Malik Interview: म्यूजिशियन अबू मलिक ने गोविंदा के एक शो के किस्से के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि एक्टर एक बार अपने शो में नहीं पहुंचे थे तो क्या कदम उठाया गया था.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 17, 2026 2:04 PM IST

Govinda को देखने के लिए बेकरार थे 15 हजार फैंस, शो में नहीं पहुंचे एक्टर, फिर स्टेज पर...
गोविंदा शो में नहीं पहुंचे थे.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो नंबर 1 के नाम से मशहूर गोविंदा (Govinda) भले ही आज ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हैं लेकिन वह 90 के दौर में फैंस के दिलों पर राज करते थे. उनकी फिल्में रिलीज होते ही फैंस सिनेमाघरों में उमड़ पड़ते थे. वहीं, गोविंदा के स्टेज शो देखने के लिए फैंस बेकरार रहते थे और अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए घंटों को इंतजार करते थे. एक ऐसा किस्सा है कि जब गोविंदा के शो को देखने के लिए 15 हजार फैंस इकट्ठा हुए लेकिन वह नहीं पहुंचे. इसके बाद जो हुआ वो काफी ज्यादा हैरान करने वाला है. आइए जानते हैं कि ये किस्सा क्या है.

अबू मलिक ने बताया गोविंदा के शो का किस्सा

म्यूजिशियन अबू मलिक ने एक इंटरव्यू के दौरान एक किस्से के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि गोविंदा के कहने पर एक शो रखा गया था और इसके आयोजक एक्टर के जीजा आत्म प्रकाश शर्मा था. उस समय गोविंदा अबू मलिक के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे. इस कारण से उन्होंने बिना फीस लिए गोविंदा के शो के लिए पूरी टीम तैयार कर दी. इस शो में डांसर, कोरियोग्राफर और म्यूजिशियन सभी पहुंच चुके थे और कार्यक्रम के लिए तैयार थे लेकिन एक्टर नहीं पहुंचे. यहां तक कि काफी इंतजार के बाद भी गोविंदा नहीं पहुंचे तो फैंस का गुस्सा फूटने लगा. शो के दौरान स्थिति बिगड़ती म्यूजिशियन ने ऐसा फैसला किया जो काफी हैरान करने वाला था. दरअसल, अबू मलिक के छोटे डब्बू मलिक की शक्ल गोविंदा से मिलती-जुलती थी और उनकी कद-काठी भी उनसे मिलती थी.

गोविंदा बनकर डब्बू मलिक ने किया था डांस

अबू मलिक ने छोटे भी डब्बू मलिक से कहा कि वह गोविंदा की तरह कपड़े पहनकर स्टेज पर जाएं और परफॉर्म करें. इसके बाद डब्बू ने हिम्मत दिखाई और गोविंदा के गानों पर डांस किया और फैंस ने एंजॉय किया तब जाकर मामला शांत हुआ. इस कार्यक्रम के खत्म होते ही टीम वह तुरंत निकल गई ताकि कोई बवाल ना हो. गौरतलब है कि गोविंदा के लिए ये पहला मौका नहीं था जब किसी शो के लिए ना पहुंचे हो. यहां तक कि उन पर शूटिंग के दौरान फिल्म सेट पर देर से पहुंचने के आरोप लगते रहे हैं. इन आरोपों को लेकर एक्टर ने कहा था कि वो देर से नहीं आते हैं बल्कि पूरी तैयारी के साथ सेट पर जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.