आखिर क्यों इस टीवी एक्ट्रेस ने बॉबी देओल को जड़ा ज़ोरदार तमाचा?

पोस्टर ब्वॉयज’ 2014 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘पोश्टर बोयज’ का रीमेक है। ये फिल्म 8 सितम्बर 2017 को रिलीज होगी।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: August 20, 2017 11:35 AM IST

बॉबी देओल और सनी देओल एक अरसे के बाद ‘पोस्टर ब्वॉयज’ फिल्म में साथ नज़र आने वाले है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमे श्रेयस तलपडे का भी अहम् रोल है। फिल्म में नज़र आने वाले है। एक के बाद इस फिल्म के गाने भी दर्शको को खूब पसंद आ रहे है। फिल्म में बॉबी देओल के अपोजिट टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर भी नज़र आने वाली है। वो वो फिल्म में बॉबी की बेटर हाफ बनी है। हाल ही में उन्होंने बताया की एक सीन के दौरान उन्हें बॉबी से वो काफी नाराज़ होना था। लेकिन इस बीच वो अपने सीन में कुछ ऐसे इन्वोल्व हो गयी कि उन्होंने बॉबी को सीन के दौरान ही मार दिया। लेकिन बॉबी को मारते वक़्त उनके हाथ में काफी चोट आई। बॉबी के साथ समीक्षा पहली बार काम कर रही है। यह फिल्म उनके लिए काफी ख़ास होने वाली है। लेकिन फिल्म के एक सीन में उन्हें बॉबी को मारना था लेकिन ऐसे करते वक़्त उन्हें थोडा डर लग रहा था क्योंकि उनसे इंडस्ट्री में काफी सीनियर है। ऐसे में बॉबी ने उन्हें इस सीन को करने में काफी मदद की। [इसे भी पढ़ें:'पोस्टर ब्वॉयज' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे देओल ब्रदर्स, देखें वीडियो]

समीक्षा ने डीएनए को बताया कि यह ज़ाहिर सी बात हैं की उन्हें ज़रूर लगा होगा लेकिन उन्होंने इस बात का कोई रिएक्शन नहीं दिया और मुझे इस सीन को करने में काफी मदद भी की। मैंने उनसे कई दफे माफ़ी भी मांगी लेकिन उन्होने इसे सिर्फ एक सीन समझ के भुला दिया। साथ ही उन्होंने इस सीरियस सिचुएशन को अपने जोक्स के ज़रिये काफी खुशनुमा बना दिया।

बता दें कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म हैं जिसकी कहानी में गलती से पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने वाले पोस्टर पर इन तीनों स्टार्स का नाम आ जाता है। जिसके बाद यह तीनो इस सिचुएशन से कैसे बच के निकलते या फस जाते है यह देखना काफी दिलचस्प भरा रहेगा। ‘पोस्टर ब्वॉयज’ 2014 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘पोश्टर बोयज’ का रीमेक है। ये फिल्म 8 सितम्बर 2017 को रिलीज होगी।