Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जब डायरेक्टर ने सरेआम नीना गुप्ता को दीं मां-बहन की गंदी गालियां, एक्ट्रेस के आंखों से बहने लगे आंसू

'पंचायत' वेब सीरीज से घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआत में बहुत स्ट्रगल लिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया था. आइए जानते हैं...

By: Shreya Pandey  |  Published: February 8, 2026 11:06 PM IST

जब डायरेक्टर ने सरेआम नीना गुप्ता को दीं मां-बहन की गंदी गालियां, एक्ट्रेस के आंखों से बहने लगे आंसू

बॉलीवुड की सबसे बेबाक और सीनियर एक्ट्रेसेस में शुमार नीना गुप्ता आज भले ही सफलता के शिखर पर हों, लेकिन उनकी यहां तक पहुंचने की राह आसानी नहीं रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना जी ने अपने करियर के उस काले दौर का जिक्र किया, जिसे सुनकर आज की पीढ़ी के कलाकार दंग रह सकते हैं. उन्होंने बताया कि कैसे एक दौर में फिल्मी सेट पर कलाकारों के स्वाभिमान को कुचला जाता था. नीना गुप्ता का मानना है कि आज की फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है. अब वर्कप्लेस पर माहौल पहले जैसा जहरीला नहीं रहा और एक्टर्स अपने अधिकारों को लेकर ज्यादा सजग हैं. लेकिन उस समय के डायरेक्टर और सेट का माहौल अलग होता था.

जब सरेआम दी गईं मां-बहन की गालियां

नीना गुप्ता ने अपने शुरुआती दिनों का एक दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक का मूड किसी बात को लेकर खराब था और उन्होंने अपना पूरा गुस्सा नीना पर निकाल दिया. नीना ने बताया, "निर्देशक ने मुझे सबके सामने मां-बहन की गालियां दीं. मेरी कोई गलती नहीं थी, बस उसका दिमाग किसी और बात पर खराब था." उस वक्त सेट पर दर्जनों लोग मौजूद थे. नीना बुरी तरह रोने लगीं, लेकिन काम की जरूरत और पैसों की तंगी के कारण वे पलटकर जवाब नहीं दे पाईं. उन्होंने कहा, "मैं उस वक्त मजबूर थी, मुझे पैसों की जरूरत थी. अगर मेरे पास कोई और रास्ता होता, तो मैं वो काम कभी नहीं करती."

दुआ करती थी कि फिल्म रिलीज न हो

नीना गुप्ता ने यह भी स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती संघर्ष में उन्होंने कुछ ऐसे रोल भी किए, जिन्हें लेकर वे आज भी शर्मिंदगी महसूस करती हैं. उन्होंने हंसते हुए लेकिन दर्द भरे लहजे में बताया कि एक फिल्म में वे शक्ति कपूर के गैंग की महज एक मामूली सदस्य थीं, जहां उनके पास न तो कोई डायलॉग था और न ही कोई खास सीन. वे घर आकर भगवान से प्रार्थना करती थीं कि वह फिल्म कभी सिनेमाघरों तक न पहुंचे, ताकि उनके जान-पहचान वाले उन्हें उस अवतार में न देख सकें.

60 साल के बाद किया कमबैक

नीना गुप्ता का असली पुनर्जन्म 60 की उम्र के बाद हुआ. उनकी जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली और खुलेआम काम मांगा. उनकी उस ईमानदारी ने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा और उन्हें फिल्म 'बधाई हो' मिली. इस फिल्म ने न केवल उन्हें घर-घर में मशहूर किया, बल्कि फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड्स की लाइन लगा दी. उनकी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में भी उन्होंने अपनी सिंगल मदरहुड और फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाइयों को बड़ी बेबाकी से पेश किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.