जब बॉलीवुड के इस हीरो ने रातों-रात रच दिया था इतिहास, बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की पहली 1 करोड़ वाली फिल्म

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एक करोड़ की फीस का चलन किसने शुरू किया? इस एक्टर को फिल्म जब यह मोटी रकम मिली, तो फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. जानिए इस दिलचस्प किस्से की कहानी.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 25, 2026 11:07 AM IST

आज के दौर में जब हम सुनते हैं कि किसी सुपरस्टार ने एक फिल्म के लिए 100 या 150 करोड़ रुपये लिए हैं, तो हमें हैरानी नहीं होती है. लेकिन 90 के दशक की शुरुआत में हालात ऐसे नहीं थे. उस समय लाखों की फीस ही बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा मोड़ आया जिसने एक्टर्स की ब्रांड वैल्यू ही बदल दी. एक्टर को फिल्मों के बदले लाखों नहीं बल्कि करोड़ो में फीस मिलने लगी. उसी दौर में एक एक्टर को जब फिल्म के बदले 1 करोड़ दिए गए तो वो इंडस्ट्री में तहलका मच गया.

1990 का साल जब इतिहास रचा गया

यह किस्सा साल 1990 का है. उस दौर में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस के राजा थे. मशहूर फिल्ममेकर के.सी. बोकाडिया अपनी नई फिल्म 'आज का अर्जुन' की प्लानिंग कर रहे थे. बोकाडिया जानते थे कि अगर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाना है, तो उन्हें अमिताभ बच्चन की जरूरत होगी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोकाडिया ने उस दौर के कई अनसुने किस्सों के बारे में बताया.

70 लाख से सीधे 1 करोड़ का छलांग

उस समय अमिताभ बच्चन की फीस करीब 70 से 80 लाख रुपये के बीच हुआ करती थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था. के.सी. बोकाडिया ने बताया कि वे बिग बी को साइन करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे. एक मुलाकात के दौरान, जब फीस की चर्चा शुरू हुई, तो बोकाडिया ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद खुद अमिताभ को भी नहीं थी.

बोकाडिया ने बिग बी से कहा, "आपकी लोकप्रियता को देखते हुए, आपकी फीस कम से कम 1 करोड़ रुपये होनी चाहिए." यह सुनकर महानायक भी दंग रह गए थे. बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी प्रोड्यूसर ने खुद आगे बढ़कर किसी एक्टर को 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ऑफर की थी.

बिना स्क्रिप्ट पढ़े कर दी हां

अमिताभ बच्चन और के.सी. बोकाडिया के बीच आपसी विश्वास इतना गहरा था कि बिग बी ने इस फिल्म के लिए न तो पूरी स्क्रिप्ट की मांग की और न ही निर्देशक का नाम पूछा. 1 करोड़ रुपये के उस ऑफर और निर्माता के भरोसे ने अमिताभ को प्रभावित किया और उन्होंने तुरंत फिल्म साइन कर ली.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाका

जब फिल्म 'आज का अर्जुन' रिलीज हुई, तो इसने सफलता के नए रिकाॅर्ड बनाए. फिल्म सुपरहिट रही और बोकाडिया का 1 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान सही साबित हुआ. यहीं से सितारों की फीस करोड़ों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ. आज भले ही इंडस्ट्री में पैसों की बारिश होती हो, लेकिन इसकी शुरुआत बिग बी और के.सी. बोकाडिया ने ही किया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.