Pralay Movie Actress: बॉलीवुड के 'पावरहाउस' कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 'धुरंधर' (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के बीच एक्टर अपनी एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'प्रलय' (Pralay) है. रणवीर सिंह की इस मूवी को लेकर तो पहले ही चर्चा थी, लेकिन अब जिस खबर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं, वो इस फिल्म की फीमेल लीड का नाम है.
Pralay में किसके साथ जमेगी रणवीर सिंह को जोड़ी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'प्रलय' में रणवीर सिंह (Raveer Singh Upcoming Film) के अपोजिट किसी बॉलीवुड सुंदरी को नहीं, बल्कि साउथ की एक बेहद मशहूर एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है. ये साउथ एक्ट्रेस रणवीर फिल्म के जरिए अपना ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है. लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि रणवीर के साथ 'प्रलय' (Ranveer Singh Pralay) में किसकी जोड़ी जमेगी, हालांकि अब उसका नाम सामने आ चुका है. तो चलिए जानते हैं वो हसीना कौन है?
TRENDING NOW
Ranveer Singh के साथ ये एक्ट्रेस लगाएगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की 'प्रलय' के लिए साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) का नाम फाइनल किया गया है. कल्याणी ने मलयालम और तेलुगु सिनेमा में अपने शानदार काम से अपनी खास पहचान बनाई है. हाल ही में कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan Bollywood Debut) ने फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'लोका: चैप्टर वन चंद्रा' से खूब धूम मचाई थी. इस मूवी में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. ऐसे में अब जब उनका नाम रणवीर की 'प्रलय' के लिए सामने आया है, तो फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो चुकी है.
इन फिल्मों में नजर आएंगी Kalyani Priyadarshan
कल्याणी प्रियदर्शनी रणवीर सिंह की 'प्रलय' के अलावा जयम रवि के साथ तमिल फिल्म 'जिनी' में भी नजर आएंगी, जिसका हाल ही में एक गाना रिलजी हुआ था. कल्याणी एक डार्क कॉमेडी 'प्रोजेक्ट नंबर 7' और मलयालम फिल्म 'ओदुम कुथिरा चादुम कुथिरा' पर भी काम कर रही हैं.
View this post on Instagram
किस जॉनर की फिल्म है Pralay?
वहीं अगर बात करें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'प्रलय' मूवी के बारे में तो इसे लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक जॉम्बी एक्शन फिल्म है, जो 2026 में फ्लोर पर आ सकती है. 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद 'प्रलय' को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates