कुमद राय के निधन से सलमान खान टूट गए हैं.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का मंगलवार को रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, उनकी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे (Kumod Raney) का निधन हो गया. सलमान खान के अलावा उनके परिवार के कई सदस्यों ने कुमुद राणे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी है. कुमुद राणे का सलमान खान की फैमिली के साथ काफी गहरा रिश्ता है. उनकी खान फैमिली के मेंबर्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है. एक्टर के इमोशनल वीडियो से इतना तो पता चलता है कि कुमुद राणे उनके लिए कितना ज्यादा मायने रखती थीं. इसके बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि कुमुद राणे कौन थीं. आइए आपको बताते हैं कि ये महिला कौन थी, जिसके निधन पर सलमान खान फूट-फूटकर रोए हैं.
कुमुद राणे ने 9 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान के अलावा फैमिली से दोनों भाई अरबाज खान, सोहेल खान और मां सलमा खान मौजूद रहीं. वहीं, कुमुद राणे के निधन पर फिल्मी दुनिया के कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है. कुमुद राणे के बारे में बात करें तो वह सफल उद्यमी थीं. उन्होंने दुबई में ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड रेन ब्यूटी बार की स्थापना थी. कुमुद राणे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो सलमान खान, मलाइका अरोड़ा, सीमा सजदेह, संजय कपूर, सोहेल खान, बॉबी देओल समेत कई सेलिब्रिटीज के उनके साथ फोटोज हैं. इससे पता चलता है कि कुमुद राणे का फिल्मी दुनिया के लोगों से गहरा रिश्ता था.
View this post on Instagram
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मातृभूमि' में काम करते नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. बताते चलें कि ये फिल्म जब अनाउंस की गई थी तब इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. ये फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है. सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' के अलावा साउथ की मूवी में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं. सलमान खान की इन अपकमिंग मूवीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. सलमा खान पिछली बार साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.