Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कौन हैं और क्या करती हैं Sachin Tendulkar की बहू Saaniya Chandhok? इस खानदान से है अर्जुन की पत्नी का ताल्लुक

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ संपन्न हो गई. ऐसे में कई लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि, आखिर सचिन की बहू कौन हैं और वो किस खानदान से ताल्लुक रखती हैं?

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 5, 2026 11:19 PM IST

कौन हैं और क्या करती हैं Sachin Tendulkar की बहू Saaniya Chandhok? इस खानदान से है अर्जुन की पत्नी का ताल्लुक
कौन हैं सानिया चंडोक?

Who is Saaniya Chandhok?: क्रिकेट की दुनिया की मशहूर सख्सियत और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अब पिता से ससुर बन चुके हैं. 5 मार्च 2026, गुरुवार को उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. क्रिकेटर ने बेटे की वेडिंग का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसमें क्रिकेट की दुनिया से लेकर राजनीति और फिल्म जगत तक के तमाम सितारे शामिल हुए और नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया. हालांकि, इस बीच लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठने लगा कि, आखिर सचिन की बहू बनने वाली सानिया चंडोक (Kaun Hai Saaniya Chandhok?) कौन हैं, क्या करती हैं और वो किस खानदान से ताल्लुक रखती हैं?

अर्जुन-सानिया की शादी में लगा सेलेब्स का तांता

गौरतलब है कि, सचिन तेंदुलकर ने अपने एकलौते बेटे की शादी में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज राजनेताओं को आमंत्रित किया था. वहीं इस लिस्ट में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के नाम शामिल थे और तमाम लोग इस शादी में चार-चांद लगाने और कपल को आशीर्वाद देने भी पहुंचे थे, जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच लोगों के मन में अब सचिन की बहू सानिया के बारे में जानने की जिज्ञासा उठ पड़ी है. तो चलिए जानते हैं सानिया चंडोक कौन हैं और वो क्या करती हैं.

कौन हैं सानिया चंडोक?

आपको बता दें कि, सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. सानिया मुंबई में 'मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी' नाम का सेंटर चलाती हैं और वह इसकी डायरेक्टर और पार्टनर हैं. दरअसल सानिया के दिल में जानवरों के प्रति काफी लगाव है और उन्होंने अपने इसी प्यार को बिजनेस में तब्दील किया. मालूम हो कि, उनके पेट केयर सेंटर में पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं.

किस खानदान से ताल्लुक रखती हैं सानिया चंडोक?

वहीं अगर बात करें सानिया चंडोक के फैमिली बैकग्राउंड की तो वे एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके दादा रवि घई मशहूर बिजनेसमैन रहे हैं.

कितनी पढ़ी-लिखी सानिया चंडोक?

वहीं अगर सचिन तेंदुलकर की बहू की एजुकेशन के बारे में बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत के जाने-माने स्कूलों से की है. उन्होंने BD Somani International School और The Cathedral and John Connon School स्कूल से की. स्कूलिंग के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने विदेश का रूख किया और लंदन से हायर स्टडीज की. इसके लिए सानिया ने London School of Economics and Political Science में दाखिला लिया, जहां बिजनेस से जुड़े सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.