कौन हैं सिमर भाटिया? अमिताभ बच्चन के नाती संग करेंगी डेब्यू, जिन्हें देख भावुक हुए अक्षय कुमार

स्टार किड्स के लिए साल 2025 बेहद खास है, नए साल में जहां खुशी कपूर, राशा थदानी बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं, तो इसी टोली में एक नाम और शामिल होने जा रहा है, और वो नाम है सिमर भाटिया का, इस साल वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जिनका अक्षय कुमार के साथ बेहद खास रिश्ता है.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: January 8, 2025 11:59 AM IST

स्टारकिड्स के लिए साल 2025 बहुत स्पेशल होने वाला है. नए साल में स्टार किड्स की पूरी टोली बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है. जहां श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अजय देवगन के भांजे अमन देवगन, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर समेत रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी समेत कई स्टार किड्स इस साल बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं.

डेब्यू को तैयार ये स्टार किड

वहीं इस स्टार किड्स की इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है, जिनके बारे में शायद आपने कम ही सुना होगा, और वो नाम है, सिमर भाटिया. इस साल अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ सिमर बॉलीवुड में डेब्यू के लिए रेडी हैं. बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा की ये दूसरी फिल्म हैं. जिसमें वो सिमर के साथ नजर आएंगे. हालांकि, अगस्त्य ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, और अब वे अपनी दूसरी फिल्म 'इक्कीस' में सिमर भाटिया संग दिखेंगे.

अक्षय कुमार का भावुक पोस्ट

सिमर भाटिया का अक्षय कुमार के साथ गहरा रिश्ता है, सिमर खिलाड़ी कुमार की बहन की बेटी हैं, यानी सिमर अक्षय की भांजी हैं. सिंर भाटिया कई बार एक्टर के परिवार संग समय बिताते हुए नजर आईं हैं. अक्षय कुमार अपनी प्यारी भांजी के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं, और उनकी इस बात का पता उनके उस पोस्ट से चलता है, जो उन्होंने अपनी लाडली भांजी के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है, ये पोस्ट बेहद भावुक है, और दिल को छू लेने वाली है.

भांजी पर लुटाया खूब प्यार

खिलाड़ी कुमार ने अपने इस इमोशनल पोस्ट में लिखा है, 'मुझे याद है, जब पहली बार मैंने पेपर में अपनी फोटो देखी थी, तो मुझे लगा था कि शायद यही दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है, लेकिन आज मुझे पता चला कि अपने बच्चे की फोटो को न्यूजपेपर में देखने से बड़ी खुशी और कोई हो ही नहीं सकती है'. उन्होंने आगे लिखा, 'आज अगर मेरी मां जिंदा होतीं, तो वो यह देखकर बेहद खुश होतीं, और वो कहतीं, 'सिमर पुत्तर तू तो कमाल है. अक्षय कुमार ने लास्ट में अपनी पोस्ट में भांजी सिमर पर बहुत प्यार लुटाया और लिखा 'बहुत-बहुत सारा प्यार और ढेर सारी शुभकामनाएं, ये आसमान पूरा तुम्हारा है'. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.