हाउसफुल फिल्म के अब तक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं. अब हाउसफुल 5 का सब लोगों को शिद्दत से इंतजार है. इस फिल्म का ट्रेलर अभी कुछ ही दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. ट्रेलर को देखकर लोग एकदम खुश हो गए. इस बार हाउसफुल में कई सितारे नजर आएंगे. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. ट्रेलर में अक्षय कुमार और जैकलिन सहित कई कलाकार हैं. उनमें से एक पंजाबी एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस एक्ट्रेस को देख लोग एकदम हैरान हैं. एक्ट्रेस ने बेहद शानदार डांस मूव्स किए हैं. आइए जानते हैं कोई है ये पंजाबी लड़की जिसने सभी को दीवाना बना दिया है.
हाउसफुल 5 में छोटे बड़े कुल 28 स्टार्स नजर आने वाले हैं. इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर सहित कई खूबसूरत एक्ट्रेस जैसे जैकलीन, नरगिस फाकरी और भी कई सितारे शामिल हैं. इन एक्ट्रेस में एक पंजाबी एक्ट्रेस के बार में हम आपको बता रहें हैं. इनका नाम "सोनम बाजवा" है. सोनम बाजवा पंजाबी एक्ट्रेस हैं. इन्होंने पंजाबी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. लेकिन अब ये हिंदी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में इनका दमदार डांस भी देखने को मिला है. डांस के मामले में सोनम बाजवा बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस को भी टक्कर दे रहीं हैं.
TRENDING NOW
आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि हाउसफुल 5 पूरी तरह से तैयार है. यह 6 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है. फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस भी है, जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती है. दरअसल, फिल्म में एक अमीर आदमी का मर्डर हो जाता है. यह फल कॉमेडी से मर्डर केस की तरफ बढ़ने लगता है. इस फिल्म में कई बेहद दिलचस्प चीजें भी हैं. बता दें कि इस फिल्म की एंडिंग दो तरीके से होगी. दोनों ही तरीके बेहद शानदार होने वाले हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स आपको और भी मजेदार लगेगा. इस फिल्म में कई गाने भी हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates