रेसलर, अकाउंटेंट या आर्मी ऑफिसर... क्या थे Akshay Kumar के पिता? एक्टर का Video देख घूम जाएगा आपका दिमाग!

Akshay Kumar सिर्फ अपनी फिल्मों और फिटनेस के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में आने से पहले अपने संघर्षों के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एक्टर के पिता कौन थे और वो क्या काम करते थे?

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 11, 2026 8:23 PM IST

रेसलर, अकाउंटेंट या आर्मी ऑफिसर... क्या थे Akshay Kumar के पिता? एक्टर का Video देख घूम जाएगा आपका दिमाग!

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि, अपनी फिटनेस और डिसिप्लिन के लिए भी जाने जाते हैं. अक्सर इंटरनेट पर उनका सोने और उठने का शेड्यूल चर्चा में बना रहता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्षय कुमार का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस का भी सिर चकरा गया है. अक्सर डिसिप्लिन और सच्चाई की बात करने वाले अक्षय (Akshay Kumar Viral Video) इस वायरल वीडियो में अपने ही पिता के प्रोफेशन को लेकर उलझते नजर आ रहे हैं.

Akshay Kumar का वायरल हो रहा ये वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, ये क्लिप अलग-अलग समय पर दिए गए इंटरव्यूज का एक कोलाज है, जिसमें अक्षय कुमार अपने पिता के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय को कभी गर्व से कहते हुए सुना जा सकता है कि, उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे, तो 1 सेकंड बाद ही एक्टर उन्हें अकाउंटेंट बताते नजर आते हैं. तो वहीं वो तीसरे इंटरव्यू में अपने पिता को एक रेसलर बता रहे हैं. अक्षय कुमार का ये कोलाज वाला वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

TRENDING NOW

Viral Video पर यूजर्स ने कही ये बात

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर चुटकी लेते नजर आ रहे है. इस क्लिप पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, 'LOL उनके पिता भी एक फिल्म स्टार थे.' दूसरे ने लिखा, 'अगले इंटरव्यू में उनके पिता वकंडा के राजा होंगे.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अंकल जॉनी थे.' एक अन्य ने लिखा, 'आर्मी में अकाउंटेंट की जॉब करते होंगे और शाम को रेसलर करते होंगे.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स एक्टर के इस वायरल वीडियो पर देखा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार के पिता रियल में क्या करते थे?

View this post on Instagram

A post shared by Nick Duggal (@nickkduggal)

क्या करते थे Akshay Kumar के पिता?

अक्षय के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को लग रहा है कि, एक्टर खुद ही अपने पिता के काम को लेकर कंफ्यूज है, लेकिन ऐसा नहीं है उन्होंने अपने इंटरव्यूज में जो कहा है वो सच है. बता दें कि, अक्षय कुमार के पिता का नाम हरिओम भाटिया था, जो भारतीय सेना में एक आर्मी ऑफिसर थे. सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने दिल्ली में यूनिसेफ के लिए एक अकाउंटेंट के रूप में काम किया और अपने खाली समय में वो रेसलिंग भी किया करते थे, क्योंकि उन्हें कुश्ती का भी काफी शौक था.