Assi: फिल्म जगत में कुछ जोड़ियां बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने के लिए मशहूर होती हैं, तो कुछ समाज की सोई हुई आत्मा को जगाने के लिए जानी जाती हैं. ऐसा ही कुछ प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के बीच भी देखने को मिलता है. हिंदी सिनेमा में इन दोनों का कोलैबोरेशन सबसे पावरफुल माना जाता है. क्योंकि जब भी ये साथ आते हैं, तो पर्दे पर तहलका मच जाता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है. 'मुल्क' (Mulk) और 'थप्पड़' (Thappad) के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से 'अस्सी' (Assi) के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है.
तीसरी बार साथ आ रहे हैं अनुभव-तापसी
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू जोड़ी अब ऐसी फिल्मों की पहचान बन गई है, जो लीक से हटकर होती हैं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है. वहीं ये दोनों एक बार फिर फिल्म 'अस्सी' (Assi) के जरिए साथ आ रहे हैं. बता दें कि, ये तीसरी बार है जब अनुभव और तापसी साथ आ रहे हैं. इससे पहले दोनों ने 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी दमदार फिल्में दी है, जिन्होंने समाज को आइना दिखाया था.
क्या है Assi की कहानी?
'अस्सी' एक इंवेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक बार फिर सच और न्याय की लड़ाई को दिखाया जाएगा. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें अपराध, सत्ता और सिस्टम की कमियों के बीच की उस गहरी खाई को देखने को मिला, जहां सच अक्सर दब जाता है. इस फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो सिर्फ कोर्ट में केस नहीं लड़ रही हैं, बल्कि नैतिकता और सिस्टम के खिलाफ जंग छेड़ती नजर आ रही हैं. ट्रेलर को देखकर साफ है कि, फिल्म काफी इंटेंस होने वाली है और इसकी कहानी में कई गहरे राज छिपे हैं.
क्यों 'घातक' है अनुभव और तापसी की जोड़ी?
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अनुभव सिन्हा ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं. वो इसके पहले भी ऐसी फिल्में ला चुके हैं और हमेशा की तरह इस फिल्म को भी उन्होंने अपने खास स्टाइल में तीखी, थोड़ी असहज करने वाली और समाज के प्रति जागरुकता फैलाने वाली बनाया है और ऐसी फिल्मों के लिए उनके जहन में पहला नाम तापसी पन्नू का ही आता है और एक्ट्रेस भी उन्हें निराश नहीं करती और अपने दमदार एक्टिंग से कहानी को रियल रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. यही वजह है कि, दोनों जोड़ी जब साथ मिलती है, तो घातक बन जाती है. कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' की कहानी एक इंवेस्टिगेशन की चलती रहती है, जिसमें परत दर परत ऐसे खुलेगी जो आपको सीट से उठने ही नहीं देगी.
क्या है Assi की स्टारकास्ट?
ट्रेलर देखने को बाद ये साफ हो गया है कि, तापसी और अनुभव सिन्हा की ये जोड़ी एक बार फिर साबित करने जा रही है कि वो जब भी साथ आते हैं, तो कुछ बड़ा धमाका जरूर करते हैं. वहीं अगर बात करें फिल्म की कास्ट की तो इसमें तापसी पन्नू के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी Assi?
आपको बता दें कि, अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अस्सी' को गुलशन कुमार और टी-सीरीज पेश करते हैं, जो बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के तहत बनी है. ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates