Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सनी देओल की फिल्म 'Lahore 1947' के टाइटल पर क्यों चली मेकर्स की कैंची? जानिए क्या है फिल्म का नया नाम

सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से 4 महीने पहले इसके टाइटल को मेकर्स ने चेंज कर दिया. आइए जानते हैं इस फिल्म का नया नाम क्या है?

By: Shreya Pandey  |  Published: March 8, 2026 7:34 PM IST

सनी देओल की फिल्म 'Lahore 1947' के टाइटल पर क्यों चली मेकर्स की कैंची? जानिए क्या है फिल्म का नया नाम
Sunny Deol

बॉलीवुड के ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल और शानदार डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी जब भी साथ आती है, पर्दे पर आग लग जाती है. 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी कालजयी फिल्में देने के बाद, यह जोड़ी पूरे 30 साल बाद 'लाहौर 1947' के साथ वापसी कर रही है. लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से ठीक 4 महीने पहले मेकर्स ने इसके नाम को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला.

क्या होगा फिल्म का नया नाम?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल अब बदल दिया गया है. फिल्म का नया नाम 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) रखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मौजूदा सियासी हालातों और संवेदनशीलता को देखते हुए मेकर्स ने यह कदम उठाया है. टीम नहीं चाहती कि फिल्म के नाम को लेकर रिलीज के वक्त कोई कंट्रोवर्सी या विरोध हो. हालांकि, मेकर्स और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस नाम के बदलाव पर अभी तक फाइनल मुहर यानी ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है.

30 साल बाद पुरानी यादें होंगी ताजा

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. अब तीन दशक बाद ये दोनों दिग्गज एक साथ आएंगे. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो खुद भी फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आ सकते हैं. फिल्म की कहानी देश की आजादी और उस वक्त हुए दर्दनाक बंटवारे के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां इमोशन्स और देशभक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख

इस फिल्म में सनी पाजी के साथ प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करेगी. साथ ही, अली फजल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की रिलीज डेट पहले ही बुक हो चुकी है. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के खास मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. फैंस को तो बस सनी देओल के उस पुराने तेवर और राजकुमार संतोषी के दमदार डायलॉग्स का इंतजार है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.