Also Read
Sunidhi Chauhan Song Controversy: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) सालों से अपनी जादुई आवाज से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं. आइटम नंबर्स से लेकर रोमांटिक गानों (Sunidhi Chauhan Song) तक में उनकी आवाज का जादू देखने को मिलता है, लेकिन उनके उन्हीं गानों में से एक गाना उन्हें विवाद में ले आया हैं. दरअसल, 20 साल पहले आया उनका एक ब्लॉकबस्टर गाना जो आज भी पार्टियों में आग लगा देता है, उनके लिए बड़ी मुसीबत (Sunidhi Chauhan Song Controversy) बन गया है.
गौरतलब है कि, सुनिधि चौहान अब बॉलीवुड गानों के साथ-साथ कॉन्सर्ट्स भी करती हैं, जिसमें भारी संख्या में दर्शक शामिल होते हैं, लेकिन अपने इस लाइव कॉन्सर्ट को लेकर इस बीच सिंगर एक नई मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, चंडीगढ़ के डॉ पंडित राव धारेनवर की शिकायत के बाद गोवा में 25 जनवरी को होने वाले मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके कॉन्सर्ट को लेकर एजवाइसरी जारी की है, जिसका कारण उनका 20 साल पुराना गाना 'बीड़ी जलाइले' है.
सुनिधि चौहान के गोवा वाले कॉन्सर्ट से पहले साउथ गोवा डिस्ट्रीक चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट (South Goa District Child Protection Unit) की तरफ से कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर्स को प्रिवेंटिव एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बच्चों की मौजूदगी में तम्बाकू और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न बजाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि, सुनिधि के इस कॉन्सर्ट में 5 साल से ऊपर के बच्चों को एंट्री की परमिशन है, जिसके बाद प्रशासन की तरफ से बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.
एडवाइजरी में खास तौर पर सुनिधि चौहान के पॉपुलर गानें 'बीड़ी जलाइले' और शराबी का जिक्र किया गया है. प्रशासन का कहना है कि इन गानों में तम्बाकू और शराब के इस्तेमाल का जमकर महिमामंडन किया गया है, जिससे बच्चों और युवाओं पर निगेटिव असर पड़ सकता है.
आपको बता दें कि, सुनिधि चौहान का ये गाना साल 2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' का आइटम सॉन्ग है, जिसे सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने साथ मिलकर गाया है. वहीं इस गाने को बिपाशा बसु, सैफ अली खान और विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्माया गया है. यह गाना 20 साल बाद भी हर शादी-पार्टी की में आग लगाने का काम करता है और आज भी ये सुनिधि के लाइव कॉन्सर्ट की डिमांड में होता है. हालांकि, अब ये गाना सुनिधि चौहान लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नहीं गा सकेंगी.