Shekhar Kapur Exclusive On Bollywood vs South: मनोरंजन की दुनिया में एक दौर था जब बॉलीवुड (Bollywood) का मतलब पूरे भारत का सिनेमा होता है, लेकिन आज हवा का रुख बदल चुका है. पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) से जैसे कहीं खो सा गया है और बॉक्स ऑफिस (Box Office) से लेकर दर्शकों के दिलों तक साउथ सिनेमा का कब्जा है. जिसका नतीजा यह है कि, आज बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों हुआ? हालांकि, अब इस सवाल का जवाब खुद बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने दिया है और बताया कि, आखिर वो कौन सी गलती है जिसकी वजह से बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा भारी पड़ रहा है.
शेखर कपूर का जवाब सोचने पर कर देगा मजबूर!
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत की. इस दौरान उनसे उनकी फिल्मों और सिनेमा से जुड़े कई सवाल पूछे गए. उन्हीं सवालों में एक सवाल यह भी था कि, आखिर वो कौन सा कारण है जिसकी वजह से बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा हावी होता जा रहा है? इसपर उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर बॉलीवुड के दिग्गज भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.
TRENDING NOW
क्यों बॉलीवुड पर हावी हो रहा है साउथ सिनेमा?
दरअसल, इस सवाल का जवाब देते हुए मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर शेखर कपूर ने बॉलीवुड की एक ऐसी गलती के बारे में बताया, जो वो सालों से करता चला आ रहा है और उसकी वजह से आज हिंदी सिनेमा पर साउथ सिनेमा हावी होता दिखाई दे रहा है. शेखर कपूर ने कहा कि, 'साउथ के डायरेक्टर्स आज भी अपने कल्चर से जुड़े हुए हैं, तो चाहे वो बड़ी फिल्म बनाए या बहुत बड़ी फिल्म बनाएं, सभी में वो अपने कल्चर से जुड़े हुए हैं. लेकिन हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर हॉलीवुड फिल्मों की नकल के चक्कर में अपने ही दर्शकों से कट गए हैं.'
'ऐसे फिल्में नहीं चलेंगी'
उन्होंने आगे कहा, 'बॉलीवुड के सभी डायरेक्टरों को आदत पड़ गई थी, कि हॉलीवुड की तरह फिल्म बनाते हैं. तो टेक्निक तो आ सकता है, लेकिन आप जो कहानी सुना रहे हैं वो आपकी अपनी होनी चाहिए. कुछ यहां से ले लो, कुछ वहां से ले लो और उठाकर फिल्म बना दो, तो ऐसी फिल्में नहीं चलेगीं.' हम हॉलीवुड में नहीं रहते हैं वो हमारा कल्चर नहीं है और बॉलीवुड को उसी की आदत पड़ गई है.
क्यों ब्लॉकबस्टर हुई Dhurandhar?
इस दौरान उन्होंने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि, इन दिनों एक फिल्म है 'धुरंधर' काफी हिट हुई है क्योंकि, वो डायरेक्टर ने समझ लिया है कि अपना कल्चर जो है वो हिंदी फिल्म है. ऐसा नहीं है कि, बार बार सिर्फ साउथ की फिल्में चलती हैं. 'धुरंधर' भी खूब चल रहा है. मैं देखना चाह रहा है हूं कि उसमें क्या है? 'धुरंधर' से पहले जो दौर बहुत चल रहा था कि ज्यादा साउथ की ही फिल्में चलती है.वो इसलिए क्योंकि वो अपने कल्चर में ज्यादा रहते हैं. बॉलीवुड में ऐसा अब कम देखने को मिलता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates