आखिर क्यों सलमान के सामने गिड़गिड़ाए करण जौहर

करण सलमान के सामने गिड़गिड़ाने लगे और कहने लगे, 'प्लीज यह मेरी पहली फिल्म है, मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ता हूं कि यह मत करो।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: October 7, 2016 11:41 AM IST

करण जौहर और सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्त हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं। हाल ही में एक चैट शो का हिस्सा बने , जहां उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के सेट की कुछ ऐसी घटनाओ का ज़िक्र किया जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। उनमे से एक घटना ऐसी थी जिसमे करण को काफी मशकत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सलमान खान के साहो जाए।करण बताते हैं कि, 'कुछ कुछ होता है' के एक गाने को सलमान खान पर फिलमाया जाना था। सब कुछ रेडी था , काजोल अपने लहंगे में तैयार थीं, सेट भी काफी आलीशान था और तभी सलमान ने कहा कि उनके पास एक आइडिया है। उन्होंने कहा कि वो अभी इस सीन के लिए फटी जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहनने जा रहे हैं। जिसे सुनते है करण के पैरों से जैसे ज़मीन ही खिसक गयी हो, उनके दिमाग में यही आया कि कोई भी दूल्हा अपनी सगाई में फटी जींस नहीं पहनता। लोग देखकर पागल हो जाएंगे।[इसे भी पढ़ें : सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की दास्तां जानकर आपकी रूह कांप जाएगी]

salman-karan

पहले करण को लगा कि सलमान खान उनसे मजाक कर रहे हैं लेकिन कुछ मिनटों बाद सलमान ने जो कमिटमेंट दिया उसे पूरा करके ही दम लिया। उन्होंने फटी जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहन ली। करण सलमान के सामने गिड़गिड़ाने लगे और कहने लगे, 'प्लीज यह मेरी पहली फिल्म है, मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ता हूं कि यह मत करो। ब्लैक सूट पहनो, वादा करता हूं यह बहुत ही अच्छा लगेगा।' करण रो सलमान खान के सामने फूट फूट कर रोने लगे। करण के मुताबिक, उन्हें नहीं लगता कि सलमान ने इतने बड़े आदमी को अपने सामने इस तरह से रोते हुए देखा होगा।[इसे भी पढ़ें : सलमान खान ने अक्षय कुमार को बताया, वो ही है बॉलीवुड के असली 'सुल्तान']

करण को रोते हुए देख सलमान ने बड़े ही रिलैक्स होते हुए कहा कि 'चिंता मत करो, मैं पहन लूंगा। तू रोना मत हां, मैं मार डालूंगा तुझे, तू रोना मत।' करण का हाल काफी बुरा था लेकिन सलमान खान के यह बोल जैसे करण के राहत थे। करण की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' जिसमे शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे, जबकि रानी मुखर्जी और सलमान का स्पेशल रोल था। आज भी यह फिल्म टीवी पर आती हैं तो ना जाने क्यों हम हे इस फिल्म को देखना का मन ज़रूर करता हैं ।