टीवी पर अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी अंकिता लोखंडे आज कल अपने बॉलीवुड डेब्यू के चलते सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन हाल ही में अंकिता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसको देखकर लोगों की निगाहें उन पर जा टिकी, और वो एक बार फिर से चर्चा में आ गई। दरअसल कुछ समय पहल ही अंकिता अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर पहुंची था। जहां पर उन्होंने कंगना और बाकी स्टारकास्ट के साथ मिल कर फिल्म टाइटल ट्रैक को रिलीज किया था। इस इवेंट के बाद उन्होंने अपेन सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसको देख कर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है कि सोशल मीडिया पर इतना बवाल मच गया है। तो आपको बता दें कि, शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने अपने साथी कलाकार को छुपाने की कोशिश की है जिसकी वजह से उन्होंने इस एक्टर के चेहरे को ही धुंधली कर दी है।
‘मणिकर्णिका’ कलाकार अंकिता लोखंडे ने ठुकराई सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती, कहा ‘नो ... कमेंट्स...’
शायद अंकिता ने यह काम इसलिए किया है कि वो इस एक्टर की पहचान को छुपाना चाहती है, क्योंकि यह अभिनेता फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाला है। आपको जान कर हैरानी होगी कि जिसे अंकिता सबसे छुपाने की कोशिश कर रही है उनको आप अपने पसंदीदा सीरियल में देख चुके हैं।
अब आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने शुरू करें उससे पहले हम आपको बता दें है कि ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर ताहिर शब्बीर हैं। इनके अलावा इस तस्वीर में इनके अलावा कंगना के साथ बैठी दिख रही है।
देखें अंकिता की तस्वीर-
View this post on Instagram#manikarnika #jhalkaribai #manikarnikamusiclaunch #manikarnikaon25thjan2019 ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
इस तस्वीर के देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि, अंकिता ने ताहिर की पहचान छुपाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। अगर बात की जाए फिल्म 'मणिकर्णिका' तो उसमें अंकिता झलकारी बाई के दमदार किरदार में नजर आएंगी। वही कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दिखेंगी। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के खास मौके पर 25 जनवरी 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...