रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 साल की उम्र में क्यों तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज, बताई एक्टिंग डेब्यू की वजह

Riddhima Kapoor Sahni ने कपूर खानदान की सालों पुरानी परंपरा को तोड़कर 45 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू से हर किसी को चौंका दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस उम्र में बॉलीवुड डेब्यू क्यों किया?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 6, 2026 5:42 PM IST

Riddhima Kapoor Sahni Bollywood Debut Reason: कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर के समय से ही एक परंपरा चली आ रही थी, जिसमें घर की दहलीज पार कैमरे के सामने काम करना सिर्फ मर्दों का हक माना जाता था, लेकिन दौर बदला और इस परंपरा को करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने तोड़ दिया और फिल्मों में कदम रखा, लेकिन ऋषि कपूर की लाडली रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने हमेशा ग्लैमरस दुनिया और कैमरे से दूरी बनाए रखी. किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि, वो कभी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी पर अब 45 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

'दादी की शादी' से रिद्धिमा कपूर ने किया डेब्यू

दरअसल, ऋषि कपूर की लाडली और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया है. वो जल्द ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) में नजर आएंगी. इस मूवी में उनके साथ मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि, 45 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखकर रिद्धिमा कपूर परिवार की सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाली सदस्य बन गई हैं. हालांकि, रिद्धिमा के इस फैसले से एक सवाल उठ रहा है कि, आखिर उन्होंने इस उम्र में कपूर खानदान की परंपरा को तोड़कर एक्टिंग में डेब्यू क्यों किया? इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है.

बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर साहनी

हाल ही में रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर की गई बातचीत में कहा, 'यह वाकई किसी सपने जैसा और बहुत ही इमोशनल एहसास है. मुझे लग रहा है कि जैसे एक सर्कल पूरा हो गया हो...मुझे पता है कि मेरे पापा (ऋषि कपूर) हमेशा मेरे साथ हैं और मैं जो भी करती हूं उसमें उनका आशीर्वाद मेरे साथ रहता है. यह सोचकर मुझे बहुत हिम्मत और सुकून मिलता है.'

कैसा था नई दुनिया में कदम रखने का एक्सपीरियंस?

रिद्धिमा ने आगे अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, 'सच कहूं तो जिंदगी के इस पड़ाव पर एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखना सबसे बड़ी चुनौती थी. नई शुरुआत करने में थोड़ी घबराहट तो होती है, लेकिन साथ ही बहुत एक्साइटमेंट भी है.' आगे उन्होंने कहा कि, बॉलीवुड डेब्यू के रियलिटी शोज के एक्सपीरियंस ने उनकी काफी मदद की. रिद्धिमा ने बताया कि, 'कैमरे के सामने रहने से मुझे एक तरह का कंफर्ट मिला, जिससे फिल्मों में आना मेरे लिए आसान हो गया.'

कब रिलीज होगी 'दादी की शादी'?

इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, 'दादी की शादी' फिल्म के लिए उनके नाम का सुझाव खुद कपिल शर्मा ने दिया था. रिद्धिमा ने बताया, 'मैंने उनसे कभी सीधा तो नहीं पूछा कि, उन्होंने मेरा नाम क्यों दिया, लेकिन मुझे लगता है कि, शायद उन्हें मुझमें कोई ईमानदारी या सादगी दिखी होगी. मैं बस शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा नाम रिकमेंड किया.' इस फिल्म में सरथ कुमार और सादिया खतीब भी लीड रोल में हैं. कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…