टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का यह रिश्ता क्या कहलाता हैं

बागी के सेट पर दिशा और टाइगर की मुलाकात हुई थी। तब से लेकर अब तक यह एक दुसरे को डेट कर रहे हैं

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: September 16, 2016 4:56 PM IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। आए दिन वो डिनर डेट और लेट नाईट एअरपोर्ट पर एक साथ नज़र आते हैं। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले वो एक साथ हॉलिडे मनाते भी नज़र आये थे। टाइगर और दिशा हाल ही में अपने' बेफिक्रा' वीडियो में साथ नज़र आए थे। लेकिन ख़बरों की माने तो इनका रिश्ता आज भी दोनों छिपाना चाहते हैं। टाइगर ने कभी खुल कर अपने रिश्ते को नहीं एक्सेप्ट किया हैं।

इनदोनो की मुलाकात 'बागी' के सेट पर हुई। श्रधा कपूर से पहले फिल्म दिशा के हाथ लगी थी लेकिन फिल्म के मेकर्स ने दिशा की जगह श्रद्धा का चुनाव किया। लेकिन शूटिंग होने से पहले टाइगर और दिशा एक दुसरे के साथ काफी वक़्त बिताते हुए नज़र आये। बी- टाउन के बाकी सेलेब्स की तरह ये दोनों अपना ऑन गोइंग रिश्ता छिपाते रहे। टाइगर ने कभी भी खुलकर यह नहीं कबुल किया कि दिशा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। मगर यह बात कन्फर्म हैं कि टाइगर और दिशा एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

[इसे भी पढ़ें: शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच निकलना कुछ कॉमन]

दिशा से जुड़े एक सोर्स ने हम हे यह जानकारी दी हैं की टाइगर और दिशा प्यार में पूरी तरह से पागल हैं। अगर प्रोफेशनली टाइगर के करियर की बात करें तो कुछ दिनों पहले टाइगर की अ फ्लाइंग जट रिलीज़ हुई थी। जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा रिस्पोंस नहीं मिला। अगर बात करते हैं दिशा की तो वो बहुत जल्द सुशांत सिंह स्टारर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक MS Dhoni: An Untold Story में दिखेंगी। इतना ही नहीं टाइगर को करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर -२'में नज़र आएंगे।