Love & War में टूटेगा Dhurandhar का रिकॉर्ड? भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए Alia-Ranbir, गणेश आचार्य की एंट्री ने...

Love & War: बॉलीवुड के विजनरी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वार' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर ऐसी हलचल देखी गई, जिसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 8, 2026 9:49 PM IST

Love & War में टूटेगा Dhurandhar का रिकॉर्ड? भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए Alia-Ranbir, गणेश आचार्य की एंट्री ने...

Love & War Update: बॉलीवुड के विजनरी डायरेक्टर कहे जाने वाले संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. हर बार वो पर्दे पर कुछ ऐसा लेकर आते हैं, जो सालों तक लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाता है. वहीं पिछले कुछ समय से वो अपनी मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वार' (न) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फैंस को इस फिल्म से जुड़ी एक-एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

'लव एंड वार' (Love & War Update) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट के बीच फिल्म के लीड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भंसाली ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं कि, आखिर 2026 की सबसे चर्चित फिल्म 'लव एंड वार' के लिए क्या पक रहा है.

TRENDING NOW

'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'लव एंड वार'?

इंटरनेट पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि, वीडियो में सिर्फ रणबीर और आलिया ही नहीं बल्कि, बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी नजर आएं. ऐसे में अब फिल्म को लेकर बातें होना तो लाजमी है. अब हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि क्या यह मीटिंग फिल्म के किसी बड़े और ग्रैंड गाने की तैयारी के लिए थी, जो 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है?

भंसाली के गानों और डांस का कोई मुकाबला नहीं

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि, संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के साथ-साथ इसके गानों को भी जबरदस्त बनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं. उनके गानों और डांस का कोई मुकाबला नहीं होता है. वहीं अब गणेश आचार्य की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या 'लव एंड वार' में भी हमें वैसा ही कुछ जादुई और लार्जर दैन लाइफ डांस नंबर देखने को मिलेगा जैसा भंसाली की पिछली फिल्मों में रहा है.

फिल्म के लिए हो रही बड़ी प्लानिंग?

मालूम हो कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. भंसाली के डायरेक्शन में इन दोनों का फिर से साथ आना किसी ट्रीट से कम नहीं है. ऑफिस के बाहर उन्हें देखा जाना इस बात की तरफ साफ इशारा करता है कि, फिल्म के अलगे फेज के लिए बड़ी फ्लानिंग चल रही है. हालांकि, अभी तक फिल्म से जुड़ी किसी भी बात का ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.