बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी फ़िल्म ट्यूबलाईट को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ट्यूबलाईट की शूटिंग के बाद सलमान टाइगर ज़िंदा है फिल्म की शूटिंग शुरू करनेवाले हैं। लेकिन अपने भाई अरबाज़ खान की फिल्म ‘दबंग’ के लिए भी सलमान को वक्त निकालना ही पड़ेगा। जहाँ तक सलमान की दबंग 3 की बात है तो यह फिल्म अपनी हिरोइन को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। लेकिन अब यह तय माना जा रहा है कि, सलमान के साथ दबंग 3 में अक्षय की एक्ट्रेस काम करेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सिंह इस ब्लिंग फिल्म से बॉलीवुड में क़दम रख चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन रिप्लेस कर सकती है। हालाँकि अभी तक एमी को लेकर अरबाज़ या फिर दबंग की किसी टीम ने कोई पुष्टि नहीं की है। जहाँ तक एमी की बात है तो वो सलमान के साथ काम करने के लिए बेक़रार है।[इसे भी पढ़ें:LEAKED!!!!! ‘सुल्तान’ सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाईट' की कहानी हुई लीक.. इस मशहूर फिल्म से प्रेरित है 'ट्यूबलाईट' ]
एमी ने कहा था कि, सलमान के साथ काम करने का उनका सपना है। हालाँकि एमी सोहेल की फिल्म फ्रीकी अली में काम कर चुकी हैं। फ्रीकी अली में पहले सलमान ही काम करनेवाले थे लेकिन बाद में इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया। इसके बाद सलमान और एमी की नजदीकियां बढ़ती नज़र आ रही हैं। इन्हीं बातों को देखते हुए लगता है कि, दबंग 3 से सोनाक्षी का पता कट हो सकता है और उनकी जगह एमी ले सकती हैं।
देखते हैं क्या होता है, दबंग 3 की शूटिंग अगर अगले साल भी शुरू होती है तो फिल्म ईद या क्रिसमस पर रिलीज़ की जा सकती है। तो बताइये सलमान और एमी की जोड़ी कैसी लगेगी?
Subscribe Now
Enroll for our free updates