Also Read
अनुष्का शर्मा से पहले इस फिल्म का ऑफर दीपिका को ही मिला था। (Google.com)
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में खबरें आ रही थी कि सलमान खान की 'किक 2' में जैकलीन फर्नांडिस की जगह दीपिका पादुकोण ले सकते है। इसके बाद सलमान खान और दीपिका पादुकोण के फैन्स इस बात को लेकर काफी खुश हो गए थे कि उनको पहली बार किसी फिल्म में इन दोनों की जोड़ी रोमांस करती दिखाई देंगी। लेकिन अब 'किक 2' से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही हैं। जिसके मुताबिक, मेकर्स फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट कर काम कर रहे हैं। अभी तक दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। जैसे आपको बता दें, इसको लेकर अभी तक किसी तरह को कोई आधिकारी घोषणा नहीं हुई है।
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को इस फिल्म को लेकर बताया- 'किक फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थी। लेकिन दीपिका सिर्फ ऐसा किरदार बिलकुल भी स्वीकार नहीं करेंगी जिसमें वो सिर्फ सलमान नायिका की भूमिका निभाए। सलमान खान की तरह फिल्म में वो भी अपना किरदार दमदार होने की उम्मीद करें। हमारे सूत्र के अनुसार, 'अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जिसके चलते कोई कास्टिंग नहीं हुई है। जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तब मेकर्स इसकी कास्टिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'
सलमान खान से बिगड़ सकते हैं अजय देवगन के रिश्ते ? ईद 2020 की लड़ाई में सूर्यवंशी के साथ हुए सिंघम
खैर बात अगर सलमान खान की करें तो, इस समय सल्लू मियां एक साथ दो फिल्मों में व्यस्त है। हाल ही में उन्होंने 'भारत' की शूटिंग पूरी की है। 'भारत' की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान इस समय 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म का सेट मुंबई में लगा हुआ है। 'दबंग 3' में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान भारत फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। भारत में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, दिशा पटानी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ये फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...