Also Read
एकता कपूर के नए टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के 2' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। इस टीवी शो ने रिलीज होने के पहले हफ्ते में ही टॉप 10 लिस्ट में दसवें स्थान पर एंट्री की थी। इसके बाद लगातार ये टीवी शो दर्शकों की पसंद बना हुआ है। हालांकि इसके बाद ये टीआरपी लिस्ट में जरुर थोड़ा खिसका लेकिन लगता है कि ये ट्रेंड जल्द खत्म हो जाएगा और दोबारा ये टीआरपी लिस्ट में ऊपर की ओर चढ़ सकता है। इसकी बड़ी वजह है आने वाले दिनों में टीवी शो में होने वाली कोमोलिका की एंट्री।
एकता कपूर के पुराने टीवी शो के इस रीबूट वर्जन में दर्शकों को किसी किरदार को ऑन स्क्रीन देखने की बैचेनी है तो वो है कोमोलिका। इस बार ये किरदार टीवी स्टार हिना खान निभाने वाली हैं और ये जानने के बाद दर्शकों की उम्मीदें कई गुणा बढ़ चुकी है। इस टीवी शो का नया प्रोमो जारी हो चुका है जिसमें हिना खान को कोमोलिका के रुप में दिखाया गया है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद इसने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है।
इस टीवी शो का पहला प्रोमो जब सामने आया था तो इसमें खुद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आए थे। इस प्रोमो वीडियो में किंग खान टीवी शो के लीड स्टार पार्थ समाथान और एरिका फर्नांडीज से मिलवाते हैं। इस प्रोमों को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिर भी जिस तरह का क्रेज हिना खान के प्रोमो को देखने के बाद ट्वीटर पर देखने को मिला है वो क्रेज पुराने प्रोमोज की तुलना में कहीं ज्यादा है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में जब कोमोलिका के रुप में हिना खान की एंट्री होगी तो यकीनन ये टीवी शो की टीआरपी कई गुणा बढ़ाने वाली ही होगी। हिना खान अपनी बैकलेस चोली, सिल्वर जूलरी और बड़ी सी नथ के साथ दर्शकों को दीवाना बना चुकी है।