खुशखबरी !! पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी

'बागी-2' में एक साथ दिख सकते हैं टाइगर और श्रद्धा

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 24, 2017 9:04 AM IST

कई महीनों से दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने की खबरें आ रही हैं। हालांकि किसी भी खबर पर मुहर नहीं लग पा रही है। जिस कारण इन दोनों के फैंस काफी उदास चल रहे हैं हालांकि अब हमारे पास ऐसी खबर आयी है कि इनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। डी.एन.ए. की एक खबर के अनुसार यह दोनों अब 'बागी-2' में साथ काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दिशा को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है बस इंतजार है तो उनके द्वारा फिल्म को साइन करने का। अगर दिशा फिल्म को साइन कर लेती हैं तो पहली बार होगा जब यह रीयल लाइफ किसी फिल्म में साथ दिखेगा। [इसे भी पढ़ें- दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते में आई दरार, वजह बनी यह हॉट एक्ट्रेस!]

अहमद खान द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली इस फिल्म को साजिद नडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरु होनी है। आपको बता दें कि 'बागी-2' के लिए श्रद्धा और कृति का भी नाम सामने आया था लेकिन यह पक्का है कि इन दोनों में से कोई भी अभिनेत्री इस फिल्म में काम नहीं करेगी। यहां तक कि कृति ने मीडिया में भी यह बयान दे दिया है कि उनको 'बागी-2' ऑफर नहीं हुई है।

इंडस्ट्री के एक सोर्स के मुताबिक, ‘दिशा को टाइगर श्रॉफ की बागी में ही कास्ट किया जा रहा था लेकिन कुछ कारणों से उन्हें श्रद्धा ने रिप्लेस कर दिया था। लेकिन अब प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला उन्हें 'बागी-2' में कास्ट कर रहे हैं। लगता है कि यह दिशा की किस्मत में ही था कि वो इस टीम के साथ काम करें।’ आपको यहां बता दें कि दिशा का नाम धर्मा प्रोडक्शन्स की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी उस फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है। सोचिए अगर दोनों ही फिल्मों में लोगों को टाइगर और दिशा की जोड़ी देखने को मिल जाये तो क्या बात हो ? आपका क्या सोचना है टाइगर और दिशा को अब एक साथ बड़ी स्क्रीन पर आने के लिए और समय लेना चाहिए ?