बॉलीवुड स्टार यामी गौतम जल्दी ही आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'बाला' में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों शुरू हो चुकी थी। अब यामी ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। खुद यामी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर करके दी है। हमेशा से लीक से हटकर फिल्में करने वाले आयुष्मान एक बार फिर इस फिल्म में नई कहानी के साथ आने वाले हैं।
ये फिल्म गंजेपन की समस्या पर आधारित हैं। युवा लड़कों के गंजेपन का शिकार पर होने वाली समस्या पर समाज का नजरिया ये फिल्म एक बार फिर मजाकिया अंदाज में दिखाने वाली है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में है। यामी और आयुष्मान दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की डोनर' से की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। आयुष्मान खुराना के हाथ लगा जैकपॉट, उड़ने वाली है विक्की कौशल, राजकुमार राव से लेकर रणबीर कपूर तक की नींद
इसके बाद यामी और आयुष्मान खुराना दोनों ही अलग-अलग फिल्में कर दर्शकों को इंप्रेस कर चुके हैं। यामी बीती दफा विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में दिखाई दी थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में बदलाव करते हुए शॉर्ट हेयर रखे थे। फिल्म में उनका किरदार खुफिया अधिकारी का था। इस फिल्म में भी यामी ने छोटे लेकर दमदार किरदार ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में अक्की बाबा के ऑनस्क्रीन भाई संग रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना ?
अब यामी एक बार फिर एक मजेदार कहानी का हिस्सा बनी है। वहीं, वो पहली बार भूमि पेडनेकर के साथ काम करने वाली है। भूमि ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वो तापसी पन्नू के साथ लीडिंग रोल में है। जबकि इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन स्टारर 'पति पत्नी और वो' में भी दिखाई देने वाली है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...