Arjun Kapoor, Parineeti Chopra, Saif Ali Khan, Rani Mukerji, Sharvari, Siddhant Chaturvedi, Ranbir Kapoor, Vaani Kapoor, Sanjay Dutt, Ranveer Singh, Shalini Pandey, Boman Irani, Akshay Kumar, Manushi Chhilar, Sonu Sood, Bollywood News, Bollywood Gossip, Entertainment News, Prithviraj, Shamshera, Jayeshbhai Jordaar, Sandeep Aur Pinky Faraar, Bunty Aur Babli 2
Prithviraj, Shamshera, Jayeshbhai Jordaar, Sandeep Aur Pinky Faraar, and Bunty Aur Babli 2 Release Dates: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) की वजह से बहुत घाटा उठाना पड़ा। साल 2020 के पहले तीन महीने अगर छोड़ दिए जाएं तो कोई भी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो पायी। साल 2021 की शुरुआत भी कोरोना की वजह से धीमी ही रही और अभी तक कोई भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई है लेकिन अब मेकर्स सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए कमर कस चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री लगातार अपनी बिग बजट फिल्मों को रिलीज करने का ऐलान कर रही है और इसी सिलसिले में यशराज बैनर ने बुधवार के दिन बड़ा धमाका किया है।
यशराज बैनर ने अपनी रुकी हुई पांच बड़ी फिल्मों को साल 2021 में लाने का ऐलान कर दिया है। बैनर ने एक ट्वीट के माध्यम से पृथ्वीराज (Prithviraj), शमशेरा (Shamshera), जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar), बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) और संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) की रिलीज डेट्स का ऐलान किया है। आइए आपको बताते हैं कि ये पांचों फिल्में कब-कब रिलीज होंगी:
संदीप और पिंकी फरार: 19 मार्च 2021
बंटी और बबली 2: 23 अप्रैल 2021
शमशेरा: 25 जून 2021
जयेशभाई जोरदार: 27 अगस्त 2021
पृथ्वीराज: 5 नवम्बर 2021
यशराज बैनर के द्वारा जारी की गईं इन रिलीज डेट्स की वजह से कई बड़े निर्माताओं का कैलेंडर गड़बड़ा सकता है। इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं और लिमिटेड रिलीज डेट्स की वजह से हर निर्माता अपनी फिल्म को बेहतरीन मौके पर लाने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में 5 बड़े दिन यशराज बैनर ने घेरकर पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।
यशराज बैनर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस है, जिसकी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूटर्स ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बाकी बैनर्स को इन 5 तारीखों में कितनी स्क्रीन्स मिलेंगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा। वैसे आप इन पाचों में से कौन सी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।