Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

खास रिपोर्ट: बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप लेकिन इन सीक्वल फिल्मों ने बचाई लाज !!

साल 2017 में सीक्वल फिल्मों का जलवा रहा है....

By: BollywoodLife  |  Published: January 1, 2018 2:02 PM IST

खास रिपोर्ट: बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप लेकिन इन सीक्वल फिल्मों ने बचाई लाज !!

साल 2018 का आगाज हो चुका है और अगर हम पिछले साल पर नज़र डालें तो पता चलता है कि यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में आयीं लेकिन उम्मीद के मुताबिक कारोबार करने में नाकामयाब रहीं। हालांकि इस साल एक खास बात देखने को मिली। जितनी भी सीक्वल फिल्में सिनेमाघरों में आयीं लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। इसका सबसे जाता उदाहरण बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म फुकरे रिटर्न्स है। जिसने अपनी कमाई से सबको चौंकाकर रख दिया। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में ऐसी ही 6 सीक्वल फिल्मों के बारे में बतायेंगे।

1. जाली एलएलबी 2 (117 करोड़ रुपये)

जाली एलएलबी: (32.71 करोड़ रूपये)

जाली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आयी और फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। मेकर्स जॉली एलएलबी 2 की सफलता से इतने खुश हैं कि वो इस सीरीज की तीसरी फिल्म की प्लानिंग भी कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि उसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों लोग साथ आयेंगे। [इसे भी पढ़ें- साल 2018 में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आयेंगी यह 6 सुपरहिट जोड़ियां, देखें पूरी लिस्ट !!]

2. बद्रीनाथ की दुल्हनिया (116.68 करोड़ रुपये)

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया: (रूपये 76.81 करोड़)

इस फिल्म ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आलिया भट्ट और वरुण धवन को एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित होते हैं। अब तक इन दोनों ने जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया है, सभी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। [इसे भी पढ़ें- खास रिपोर्ट: साल 2017 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं बड़े बजट की यह 5 फिल्में !!]

3. बाहुबली 2 (510.99 करोड़ रुपये)

बाहुबली द बिगिनिंग: (118.70 करोड़ रूपये)

बाहुबली 2 साल 2017 की ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म है। इसने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कारोबार किया था। बाहुबली 2 के कारण ही प्रभाष की अपनी जनरेशन के सबसे बड़े भारतीय स्टार बन पाये हैं।

4. जुड़वां 2 (138.61 करोड़ रुपये)

जुड़वां (रुपये 15 करोड़ )

साल 2017 वरुण धवन के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस साल रिलीज हुईं उनकी दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2, 90 के दशक में आयी सलमान खान की जुड़वा का रीमेक थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

5. गोलमाल अगेन (205.52 करोड़ रुपये)

गोलमाल 3: (106.34 करोड़ रुपये)

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी जब-जब सिनेमाघरों में आयी है, उसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। गोलमाल अगेन के साथ भी यह सिलसिला जारी रहा है। गोलमाल अगेन बॉलीवुड सिनेमा की पहली ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

6. फुकरे रिटर्न्स (32.20 करोड़ रुपये)

फुकरे:(36.50 करोड़ )

ट्रेड को जिस फिल्म की कमाई को देख सबसे ज्यादा चौंका है वो फुकरे रिटर्न्स है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 30 करोड़ का कारोबार कर डाला है। अब उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने चौथे दिन भी अच्छे आंकड़े दर्ज करायेगी। ट्रेड की मानें तो यह फिल्म लगभग 50 करोड़ का कारोबार करके सिनेमाघरों से उतरेगी।

दोस्तों हमने आपको इस साल की 6 सबसे बड़ी हिट सीक्वल फिल्मों बताई हैं। इन सारी फिल्में में से आपकी पसंदीदा सीक्वल कौन सी है, हमें कमेंट करके बतायें।

(यह खबर बॉलीवुड लाइफ के साथ इन्टर्नशिप कर रहीं कविता जायसवाल ने लिखी है।)