ये रिश्ता क्या कहलाता है: सर्जरी के बाद कार्तिक के साथ हनीमून मनाने जाएगी नायरा, 6 महीने के लीप के बाद कहानी में जबरदस्त मोड़

आखिर क्या होगा 6 महीने बाद ?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: October 4, 2018 2:30 PM IST

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ने इस कदर मोड़ ले लिया है कि अब दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ सी गई है। जबसे नायरा के ब्रेन ट्यूमर की बात सामने आई है, सभी ये अनुमान लगाने में लगे है कि आखिर आने वाले एपिसोड्स में कहानी किस तरह से मोड़ लेगी।

बीते एपिसोड में ही हमने देखा कि डाक्टर ने कार्तिक को चेतावनी दी है कि अगले दो घंटे में नायरा की हालात ज्यादा खराब हो सकती है, ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द नायरा को सर्जरी के लिए मनाना होगा। बता दें कि नायरा कार्तिक से दोबारा शादी करने के बाद ही सर्जरी करवाना चाहती है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में दर्शक एक बार फिर से नायरा और कार्तिक को सात फेरे लेते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा हम आपको बीते दिनों बता चुके थे कि जल्द ही इस सीरियल में 6 महीने का लीप लिया जाएगा। अब हमारे हाथ ऐसी खबर लगी है कि आप खुशी से झूमने वाले है। दरअसल इस सीरियल के मेकर्स अपकमिंग एपिसोड्स को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे है। सुनने में आ रहा है कि नायरा की सर्जरी सफल हो जाएगी और इसके बाद कायरा अपने दूसरे हनीमून के लिए सिंगापुर निकलने वाले है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक को शादी के लिए प्रपोज करेगी अस्पताल में भर्ती नायरा, अपकमिंग एपिसोड को देखकर छलक पड़ेंगे आपके भी आंसू

नायरा और कार्तिक के हनीमून ट्रैक के बाद ही 6 महीने का लीप लिया जाएगा और इसके बाद सीरियल का अगला ट्रैक में दर्शक नक्क्ष और कीर्ति को ज्यादा देखने वाले है। जैसा कि आप सभी को पता है कि कीर्ति प्रेग्नेंट है और सिंघानिया परिवार के साथ गोयनका परिवार नन्हीं किलकारियों को सुनने के लिए बेताब हो चुका है। वैसे आप इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।