ये रिश्ता क्या कहलाता है: दादी की वजह से एक बार फिर मिल जाएंगे नायरा और कार्तिक, क्या चंद दिनों की ही मेहमान है ये खुशियां ?

आखिर क्या लिखा है नायरा और कार्तिक की किस्मत में ?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 26, 2018 12:59 PM IST

टीवी के मशहूर सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों डाइवोर्स ड्रामा चल रहा है। बीते कई दिनों से दिखाया जा रहा है कार्तिक और नायरा के बीच काफी दूरियां आ चुकी है और कार्तिक की मां की हालत देखकर नायरा ने तो तलाक के कागजात भी बनवा लिए थे। जैसे ही कार्तिक को इसकी भनक लगी उसने, गुस्से में आकर तलाक के कागजात साइन भी कर दिए।

इन दिनों इस सीरियल में मानसी और अनमोल की शादी की तैयारियां चल रही है। वहीं कार्तिक के घरवाले उसे समझाते है कि वह नायरा के साथ तलाक ना लें क्योंकि इससे मानसी की शादी में बवाल हो सकता है। खैर कार्तिक किसी की भी बात नहीं सुनता है और कहता है कि उसके तलाक की कार्यवाही आखिरी स्टेज पर है और वह ऐसा नहीं कर सकता है। वहीं रुकमणी नायरा को भी समझाती है कि वह और कार्तिक अलग ना हो।

जहां नायरा और कार्तिक एक होने की बात सुनकर पीछे हटते जा रहे है वहीं इसके बाद दादी कार्तिक को लेकर सिंघानिया हाउस पहुंचती है। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में नायरा और कार्तिक को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल मानसी और अनमोल नायरा को बताते है कि मानसी प्रेग्नेंट है। वहीं दादी नायरा और कार्तिक से कहेंगी की जब तक मानसी और अनमोल की शादी नहीं हो जाती है वह दोनों साथ रहे ताकि उनकी शादी में कोई भी अड़चन ना आए। अब दादी की बेबसी देखकर नायरा और कार्तिक उनकी बात मान लेंगे।

बता दें कि अपने जबरदस्त ट्विस्ट के चलते यह सीरियल लगातार टीआरपी चार्ट्स की टॉप 10 लिस्ट में रहता है। वैसे आप इस सीरियल में आने वाले नए ट्विस्ट को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए। साथ ही ये भी बताए कि कायरा को एक साथ देखने के लिए आप उत्साहित है या नहीं?