हाल ही में T- Series ने हनी सिंह का नया गाना लॉन्च किया है. इस गाने का नाम वैसे तो ‘Maniac’ है, लेकिन इस गाने में शामिल सिर्फ 2 लाइन भोजपुरी के कमाल कर रहे हैं. इस गाने ने से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. अब ये गाना जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने का क्रेज पूरे देश में सिर चढ़कर बोल रहा है. रैप के साथ ही ये भोजपूरिया अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.
इस नए सिंगर ने दी है आवाज
बता दें कि हनी सिंह के इस गाने का भोजपुरी हिस्सा ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…’ रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है. सॉन्ग वीडियो में रागिनी की आवाज पर ईशा गुप्ता के किलर मूव्स देख आप भी घायल हो जाएंगे. रागिनी अभी एक नई सिंगर हैं. उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम रील पर गाना गाते देखा गया है. लेकिन अब हनी सिंह के साथ काम करने के बाद रागिनी म्यूजिक इंडस्ट्री में अब एक बहुत बड़ी पहचान बना सकती हैं.
इसके पहले भी रागिनी हो चुकी हैं वायरल
इंस्टाग्राम पर रागिनी विश्वकर्मा के पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. ऐसा ही एक वीडियो ये भी था, जिसमें उन्हें ढोलक बजाते हुए गाना ‘पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला’ को गाते हुए देखा गया था.
View this post on Instagram
Maniac गाना हो रहा सुपरहिट
इस गाने की शूटिंग अधिकतर दुबई में हुई है. गाने के बीट्स शानदार हैं. इस कमाल के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने मूव्स से हर किसी का दिल जीत रही हैं. सोशल मीडिया पर भी गाना जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं. पूरे गाने में भोजपुरी के 2 लाइन ने धमाल मचा दिया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates