मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन को हार्ट से रिलेटेड दिक्कत है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वो पिछले कई साल से हार्ट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और करीब दो साल पहले उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज के कारण स्टेंट भी लगाया गया था. फिलहाल, 73 साल के जाकिर हुसैन के तमाम चाहने वाले फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
जाकिर हुसैन के दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट
'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, जाकिर हुसैन के दोस्त और बांसुरी वादक राकेश चौरासिया ने बताया है, 'वह अस्वस्थ हैं और अभी आईसीयू में भर्ती हैं. हम सभी उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं.' वहीं, जाकिर हुसैन के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि उनको ब्लड प्रेशर की समस्या थी. उन्हें पिछले एक सप्ताह से हार्ट से जुड़ी बीमारी के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जाकिर हुसैन की हालत गंभीर होने पर फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं.
STORY | Tabla maestro Zakir Hussain admitted to ICU in San Francisco
READ: https://t.co/sLY8cIBoYj pic.twitter.com/fsCDGRwN70
— Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2024
जाकिर हुसैन के पिता भी थे तबला वादक
जाकिर हुसैन का जन्म साल 1951 में हुआ था और उनके पिता उस्ताद अल्ला रक्खा कुरैशी भी मशहूर तबला वादक थे. जाकिर हुसैन की पढ़ाई मुंबई में हुई. उन्होंने भी अपने पिता की तरह तबला वादक बनने का फैसला किया और अपने टैलेंट से पूरी दुनिया में नाम कमाया. जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था. जाकिर हुसैन को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका था. इसके अलावा उन्हें तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिले थे. म्यूजिक इंडस्ट्री में जाकिर हुसैन का काफी बड़ा नाम है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates