Zakir Hussain News: प्रसिद्ध तबला वादक और कई ग्रैमी पुरस्कार विजेता जाकिर हुसैन की मौत की खबर ने बीती रात हर किसी को हैरान कर दिया था. दावा किया गया था कि अस्पताल में इलाज के दौरान जाहिर हुसैन की मौत हो गई है, लेकिन इस मामले में परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया था और इसी वजह से जाहिर हुसैन को चाहने वाले बस एक बार परिवार के बयान का इंतजार कर रहे थे और अब परिवार का बयान सामने आ गया है जिससे फैंस को राहत मिली है. जाकिर हुसैन का निधन नहीं हुआ है. बीती रात उनके निधन की झूठी अफवाह अचानक ही सोशल मीडिया पर फेल गई थी. उनके मैनेजर निर्मला बचानी ने बताया कि जाकिर हुसैन पिछले दो हफ्तों से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
जाकिर हुसैन ने दिया भाई का हेल्थ अपडेट
जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) की बहन खुर्शीद औलिया ने पीटीआई से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया, 'मेरे भाई इस समय गंभीर रूप से बीमार हैं. हम भारत और दुनिया भर में उनके सभी फैंस से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भारत के सबसे महान कलाकारों में से एक को अभी खत्म मत मानिए. मैं सभी मीडिया हाउसेस से अनुरोध करती हूं कि जाकिर के निधन के बारे में कोई भी गलत जानकारी मत फैलाएं. वह अभी भी हमारे बीच हैं और सांस ले रहे हैं. उनकी हालत बहुत नाजुक है, लेकिन वह अभी भी हमारे साथ हैं. वह अभी तक हमें छोड़कर नहीं गए हैं इसलिए मैं अनुरोध करती हूं कि किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाएं. फेसबुक पर इस तरह की गलत जानकारी हमें देखने के लिए मिल रही है, जिससे हमें बहुत ही दुख हो रहा है.'
करीबी दोस्त ने भी दी ये जानकारी
जाकिर हुसैन के दोस्त और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी बताया कि जाकिर बीमार हैं और अभी वह आईसीयू में भर्ती हैं. हम सभी इस स्थिति में उनके लिए चिंतित हैं. इसके अलावा, आमिर औलिया की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें लिखा है, 'मैं जाकिर हुसैन का भतीजा हूं और वह अभी जीवित हैं. हम उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की अपील करते हैं. कृपया इस गलत जानकारी को हटा दें. वह गंभीर स्थिति में हैं और हम दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं.' बता दें कि जाकिर हुसैन की मौत पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भी शौक जताया गया था, लेकिन अब मंत्रालय ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates