Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zakir Khan: 'बात हाथ से निकल जाए उसे पहले...' जाकिर खान ने क्यों लिया स्टेज शो से ब्रेक? कॉमेडियन ने बताई वजह

Zakir Khan: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, कॉमेडियन ने स्टेज शो से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में भी बताया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 6, 2025 9:19 PM IST

Zakir Khan: 'बात हाथ से निकल जाए उसे पहले...' जाकिर खान ने क्यों लिया स्टेज शो से ब्रेक? कॉमेडियन ने बताई वजह

Zakir Khan Why Take Break From Stage Show: देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी नाम का डंका बजाने वाले भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने शनिवार को अपने फैंस को चौंकाने वाला अपडेट दिया है. दरअसल, कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे अब स्टेज शो और लगातार चलने वाले टूर से ब्रेक (Zakir Khan Break From Stage Show) ले रहे हैं. जाकिर ने इस फैसले के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कॉमेडियन ने इतना बड़ा फैसला किस कारण (Zakir Khan Why Take Break From Stage Show) से लिया.

Zakir Khan ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट?

जाकिर खान (Zakir Khan) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए लिखा, 'मैं पिछले 10 सालों से टूर कर रहा हूं. हालांकि, आपका प्यार और स्नेह पाकर मैं बेहद खुशकिस्मत हूं, लेकिन इस तरह से इतना ज्यादा टूर करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. हर मिलने वाले को संतुष्ट करने की कोशिश, दिन में 2 से 3 शो, रातों की नींद पूरी नहीं हो पाती, सुबह-सुबह की फ्लाइट और खाने का कोई टाइम टेबल नहीं. कुल मिलाकर, एक साल से मैं बीमार हूं, लेकिन उस समय काम करना ही पड़ा, क्योंकि जरूरी था. जिन्हें पता है, उन्हें पता है.'

Zakir Khan ने क्यों छोड़ा स्टेज शो?

स्टैंडअप कॉमेडियन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे स्टेज पर रहना बेहद पसंद है, हालांकि, अब थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा शायद. पिछले एक साल से मैं टाल रहा था, लेकिन अब लग रहा है कि बात हाथ से निकल जाए उससे पहले संभाल लेना चाहिए. इसलिए, इस बार के इंडिया टूर में लिमिटेड सीट्स ही रहेंगी. ज्यादा शोज पर शोज भी जोड़ नहीं पाऊंगा और फिर से स्पेशल रिकॉर्ड कर के थोड़ा लंबा ब्रेक लेने की सलाह दी गई है मुझे.'

इंडिया टूर 'पापा यार' रहेगा खास

जाकिर (Zakir Khan News) ने अपने अगले पोस्ट में फैंस को बताया कि, उनका अगला इंडिया टूर 'पापा यार' नाम से आयोजित होगा, लेकिन इस बार इसमें लिमिटेड सीट्स ही होंगी और ज्यादा शो नहीं जोड़ पाएंगे. खास बात यह है कि इस टूर में इंदौर में कोई शो नहीं होगा. जाकिर ने फैंस से भोपाल आने की अपील की है.

टाइम्स स्क्वायर पर रचा इतिहास

हेल्थ ब्रेक से पहले जाकिर खान ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है. उन्होंने अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर हिंदी में स्टैंडअप कॉमेडी परफॉर्मेंस दी. ऐसा करने वाले वे पहले हिंदी कॉमेडियन बने. उनके शो के दौरान दर्शकों ने उन्हें कई मिनटों तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया.