बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब पिछले 5 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्तपताल में भर्ती हैं। ताजा जानकारी की मानें तो जरीना वहाब की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जब जरीना को अस्पताल लाया गया था तो उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके लक्षण धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो गए थे।
जरीना वहाब (Zarina Wahab) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समय भी अभिनेत्री ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। खबरें हैं कि उनकी हालत अभी इतनी गंभीर नहीं है कि वेंटीलेटर का इस्तेमाल किया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें तुरंत वेंटीलेटर पर भी रखा जा सकता है।
जरीना बहाव को गुपचुप तरीके से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था कि इस बारे में किसी को कुछ भी पता चले। जरीना वहाब की हालत के बारे में सिर्फ उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को ही पता है। जरीना का इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर का कहना है कि जब जरीना को भर्ती करवाया गया था तो उनके जोड़ों में काफी दर्द था और उन्हें थकान सी महसूस हो रही थी। उनमें ऑक्सीनज का स्तर भी काफी कम था। हालांकि अब जरीना वहाब की हालत में पहले से काफी सुधार है और डॉक्टर का कहना है कि वो अब कभी भी घर जा सकती हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं ये लोग
कोरोना वायरस अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, किरण कुमार, पूरब कोहली, कनिका कपूर, पार्थ समथान और जेनेलिया डिसूजा कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।