टीवी की दुनिया के जाने-माने अवॉर्ड फंक्शन 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2018' का आगाज हो चुका है और इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे लगातार रेड कार्पेट पर चलते नजर आ रहे हैं। जी चैनल के इस सालाना अवॉर्ड फंक्शन पर टीवी की दुनिया के लगभग सभी सितारे शिरकत करने पहुंचे हैं। जैस्मीन भसीन, अमृता कनविलकर, आशा नेगी, अंजुम, श्रद्धा आर्या जैसी अदाकारायें हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज में शो का हिस्सा बनने पहुंची हैं और लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बीते सालों में ऐसा कई बार देखा गया है कि कई सितारे अपने शो के मशहूर किरदार में ही जी रिश्ते अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनते रहे हैं और इस बार भी यह सिलसिला जारी रहा है। इस बार भी कई सारे कलाकार अपने शो के किरदारों में ही अवॉर्ड फंक्शन पर पहुंच रहे हैं।
इन कलाकारों के साथ-साथ कई सारे कपल भी जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2018 में पहुंच रहे हैं। इनमें अदान खान और ईशा सिंह सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों ने रेड कार्पेट पर मीडिया के लिए थोड़ा सा डांस भी करके दिखाया और दोनों की केमिस्ट्री देखने वाली है। श्रद्धा आर्या जी रिश्ते अवॉर्ड्स में मीनाकारी पैटर्न का लंहगा चोली पहनकर पहुंची हैं, उन्हें देखकर अभी से ऐसा लग रहा है कि वो दीवाली के मूड में हैं। आप सभी की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:
आपको बता दें 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स' हमेशा से इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नए रिश्ते बनाने के लिए जाना जाता रहा है। इस बार के फंक्शन में भी सभी को ऐसी ही चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें मां-बेटे का प्यार होगा, सास-बहू का साथ होगा, मियां-बीबी की प्यारी तकरार होगी और दर्शकों का शोर-शराबा होगा। वैसे आप 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2018' से सामने आने वाली ये तस्वीरें देख कितने उत्साहित हो उठे हैं और आपको किसका अवतार सबसे ज्यादा लुभा रहा है, बॉलीवुड लाइफ हिन्दी को कमेंट करके जरूर बताएं।