मुंबई में आयोजित 'जी संवाद रीयल हीरो अवॉर्ड्स 2026' (Zee Samvad Real Heroes Award 2026) में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम हस्तियों ने अपने करियर और अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है. इस अवॉर्ड सेरेमनी में पॉपलुर एक्ट्रेस हिना खान पहुंची थीं और उन्होंने कैंसर से लड़ाई लड़ने को लेकर बात की. हिना खान ने 'जी संवाद रीयल हीरो अवॉर्ड्स 2026' ने बताया हैं कि इस गंभीर बीमारी होने के बाद उन्होंने क्या किया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि ब्रांड्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था.
हिना खान ने कैंसर होने पर सबसे पहले दिया था ये रिएक्शन
हिना खान से सवाल किया गया कि कैंसर की बात पता होने पर उनकी सबसे पहले क्या प्रतिक्रिया क्या थी? हिना खान ने जवाब दिया, 'पहली बार जब मुझे पता चला तो मुझे भरोसा नहीं हुआ कि ये सब मेरे साथ हो गया. मैने 10 मिनट में खुद को समेटा. इसके बाद मैंने फालूदा मंगाकर खाया था और चिल किया और सोचा इससे मुकाबला करेंगे. फालूदा खाया और मैं सो गई.' हिना खान ने बताया, 'मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि कैंसर होने के बाद मैंने काम कैसे मैनेज किया. तो मेरा कहना है कि मैंने काम को मैनेज नहीं किया बल्कि काम ने मुझे मैनेज किया. मैं खुद को बिजी रखा और काम ने मुझे बिजी रखा.'
हिना खान के साथ काम करने से ब्रांड्स ने किया मना
हिना खान ने आगे कहा, 'मैंने जब लोगों को बताया कि मुझे कैंसर हुआ है तो कई सारे ब्रांड ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया. उनका कहना था कि ये बीमार है और इसे कैंसर हो हो गया है. मैं ये संदेश देना चाहूंगी कि अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति है तो आप सब कर सकते हैं.' हिना खान से पूछा गया कि वह अपने बारे में कुछ प्रेरणादायक बताएं क्योंकि आपने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है. इस पर हिना खान ने बताया, 'जैसे सब डील करते हैं, वैसे मैंने डील किया है. मुझे मेरी फैमिली और मेरे फैंस से काफी प्यार मिला है. मै ये जरूर कहना चाहूंगी कि जब आप जीना चाहते हैं तो सब आसान हो जाता है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates