Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zee Samvad Real Heroes Award 2026: बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाते ही झूम उठीं रकुल प्रीत सिंह, जमाने के सामने कह डाली ये बात

ZEE Samvad with Real Heroes 2026: 'जी संवाद रियल हीरोज अवार्ड 2026' के समारोह में बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह को 'बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर' का सम्मान दिया गया है. इस खास मौके पर रकुल ने जमाने के सामने अपने दिल की बात कही.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 7, 2026 10:59 AM IST

Zee Samvad Real Heroes Award 2026: बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाते ही झूम उठीं रकुल प्रीत सिंह, जमाने के सामने कह डाली ये बात

जी संवाद रियल हीरो अवॉर्ड्स 2026 (Zee Samvad Real Heroes Award 2026) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस समारोह में करीना कपूर, अनु मलिक, रकुल प्रीत सिंह, अदा शर्मा, मनोज मुन्ताशिर, मिथुन शर्मा, निधि दत्ता, सानवी सूद, बाबा रामदेव, मोना सिंह, मधुर भंडारकर और पलक मुंचाल जैसे सितारे शिरकत करने पहुंचे थे. इस समारोह में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के नाम का डंका बजा हुआ था. इस फिल्म के लिए अहान शेट्टी (Ahan Shetty), मोना सिंह (Mona Singh), निधि दत्ता (Nidhi Dutta) को बॉर्डर 2 के लिए सम्माानित किय गया. वहीं सारी लाइमलाइट बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) लूट ले गईं. फिल्म दे दे प्यार दे 2 के लिए रकुल प्रीत सिंह को जी संवाद रियल हीरो अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया है. ये अवॉर्ड हासिल करते ही रकुल प्रीत सिंह खुशी के मारे झूम उठीं. बॉलीवुड लाइफ की एडिटर दिव्या पाल से बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, मैं ये अवॉर्ड हासिल करे बहुत खुश हूं. दे दे प्यार दे 2 फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है.

अपने काम को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने दिया बड़ा बयान

जी संवाद विद रियल हीरो अवॉर्ड्स 2026 में आगे रकुल प्रीत सिंह ने कहा, मैं पहले भी बोल चुकी हूं कि ऐसा इंडस्ट्री में बहुत कम होता है कि लड़कियों को ध्यान में रखकर कोई फिल्म बनाई जाए. इस अवॉर्ड को हासिल करके मैं बहुत खुश हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि फैंस ऐसे ही हमें प्यार देते रहें. एक एक्टर होने के नाते जब भी आप आपनी फिल्म देखते हैं आपको कोई न कोई कमी दिखाई ही देती है. आपको कुछ चीजें अच्छी लगती हैं लेकिन कुछ न कुछ कमी आप नोटिस कर जाते हैं. मैं इसे और भी अच्छे से कर सकती थी. आप ऑडियंस होने के नाते फिल्म देखते हैं लेकिन हमें एक एक सीन के बारे में पता होगा. हम उस सीन से पहले और बाद में कुछ न कुछ तो कर ही रहे होते हैं.

अपने फैंस को रकुल प्रीत सिंह ने दी ये सलाह

आगे रकुल प्रीत सिंह ने कहा, आने वाले समय में मेरी फिल्म पति पत्नी और दो वो रिलीज होने वाली है. इसके अलावा मैं एक फिल्म में और काम कर रही हूं. हालांकि मैं इस फिल्म के बारे में फिलहाल बात नहीं कर सकती. मैं बस इतना बोलना चाहती हूं कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो बस जुट जाइए. किसी चज को हासिल करने का शॉर्टकट नहीं होता है. जो भी काम करो शत प्रतिशत दो...