बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जीनत अमान ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जीनत अमान की एक फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' काफी चर्चित रही है। साल 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में देव आनंद नजर आए थे। फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' को काफी पसंद किया गया था और इसका एक गाना 'दम मारो दम' (Dum Maro Dum) काफी सुर्खियों में रहा है। जीनत अमान ने अपने इस गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जीनत अमान ने फिल्म रिलीज के 53 साल बाद बताया है कि उन्होंने गाने 'दम मारो दम' को रियल बनाने के लिए सच में चिलम फूंकी थी।
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने 'दम मारो दम' से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ जीनत अमान ने लिखा है, 'हम लोग काठमांडू में हरे रामा हरे कृष्णा गाने की शूटिंग कर रहे थे। देव आनंद साहब को गाने में शामिल होने के लिए सड़कों पर कई हिप्पियों को इकट्ठा करना था। हिप्पी तो बहुत खुश थे। उन्हें चिलम हैश के साथ पैक करने का मौका मिल रहा था और फ्री में खान और पैसा मिल रहा था। देव आनंद साहब सीन को बिल्कुल रियल बनाना चाहते थे। मेरे किरदार को नशे में दिखाना था। इसका सबसे आसान तरी था कि हिप्पी प्रसाद में हिस्सा लेना। मैं टीनएज में थी और लगातार टेक के लिए चिलम के लंबे कश लगा रही थी। जब तक हमने दिन का पूरा काम खत्म किया, तब तक मैं पूरे नशे में थी।'
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'मैं उस दिन होटल लौटने की हालत में नहीं थी। मझे टीम के कुछ लोगों ने उन्हें एक कार में बैठाया और खूबसूरत जगह पर ले गए। जब मां को इस बारे में पता चला तो वो बहुत गुस्सा हुई थीं। उन्होंने मुझे नशा लेने की इजाजत देने के लिए टीम को फटकार लगाई। हालांकि, मैंने उनके गुस्से से बच गई।'