Kapil Sharma Zwigato Trailer Release Date: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'कॉमेडी विद कपिल' को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कपिल शर्मा टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। कपिल शर्मा फिल्म किस किसको प्यार करूं से धमाल मचा चुके है। इसके बाद अब कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर लोगों के बीच आने वाले है। कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद कपिल शर्मा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने फिल्म 'ज्विगाटो' के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में बताया है।
'ज्विगाटो' की ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर फिल्म 'ज्विगाटो' के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में बताया है। फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर अगले महीने यानी 1 मार्च को रिलीज होने वाला है। कपिल शर्मा ने ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ फिल्म से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है। साथ ही साथ कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कपिल शर्मा ने लिखा '1 मार्च को ट्रेलर रिलीज होने वाला है।'
Meet Manas ⭐️
Trailer Out On 1st March!#ZwigatoOn17thMarch@applausesocial @nanditadas @nairsameer @deepaksegal@shahanagoswami ?? pic.twitter.com/qijKRc2IGW
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 27, 2023
Waiting !!
Wish all the success to #Zwigato ?— Arjun Kishor (@Arjunkisor) February 27, 2023
Blockbuster hoge sir???
— Aman Rajput (@AmanSin05178018) February 27, 2023
100 bar mai dekhunga sir??
— Aman Rajput (@AmanSin05178018) February 27, 2023
कपिल भाई आपको जहां भी देखते हैं बहुत अच्छा लगता है अब बिग स्क्रीन पर देखेंगे ?
— @Anil Singh Dodiya (@Anildodiya_26) February 27, 2023
लोगों ने पोस्ट पर दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट के जगत के जाने-माने स्टार कपिल शर्मा की ये पोस्ट आते ही ट्विटर पर छा गई। कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर लोग दिल खोलकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। कोई उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। तो कोई कपिल शर्मा को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' 17 मार्च को रिलीज होने वाली है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates