Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Zwigato Trailer Release: कपिल शर्मा की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स जीत लेंगे दिल

Kapil Sharma Zwigato Trailer Release: कपिल शर्मा की लीड रोल वाली फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में कपिल शर्मा एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहा है।

By: Abhay  |  Published: March 1, 2023 3:16 PM IST

Zwigato Trailer Release: कपिल शर्मा की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स जीत लेंगे दिल

Zwigato Trailer Release: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Shamra) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म'ज्विगाटो (Zwigato)'को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अभी हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज को लेकर जानकारी दी थी। आज यानी 1 मार्च 2023 को कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कपिल शर्मा की फिल्म का ये ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कपिल शर्मा फिल्म के इस ट्रेलर में एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते है कि कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर कैसा है।

आते ही छाया 'ज्विगाटो' का ट्रेलर

कपिल शर्मा की लीड रोल वाली फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में कपिल शर्मा का नया लुक देखने को मिल रहा है। कपिल शर्मा की फिल्म का ट्रेलर आपको भावुक कर सकता है। फिल्म इस ट्रेलर में कपिल शर्मा एक अलग अवतार में दिखाई दे रहे है। फिल्म 'ज्विगाटो' में काफी दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे है। डायलॉग्स के साथ-साथ ट्रेलर के कुछ सीन्स ऐसे है, जो आपके दिल की छू जाएंगे। ट्रेलर कपिल शर्मा के अलावा जो और किरदार है, वो भी काफी अछ्ची एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें 'ज्विगाटो' का ट्रेलर वीडियो

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'ज्विगाटो'इसी महीने यानी 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 'किस किसको प्यार करूं' और 'फिरंगी' फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं हिट रही थी, तो वही साल 2017 में आई फिल्म फिरंगी खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। अब देखना होगा फिल्म 'ज्विगाटो' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं। कमेंट कर के अपनी राय हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay