अक्षय कुमार और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन के साथ इस फिल्म से जुड़ी कई खबरें सामने आ जाती हैं। फिल्म '2.0' के एक से ज्यादा पोस्टर सामने आ गए है। इसी लिस्ट में एक और पोस्टर भी शामिल हो गया हैं। फिल्म '2.0' का नया पोस्टर सामने आ गया हैं। इस पोस्टर को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर के जरिए रिलीज किया हैं। सामने आए नए पोस्टर में अक्षय और रजनीकांत एक ही तस्वीर में एक ही रूप में कई बार नजर आ रहे हैं। रिलीज हुए पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा हैं- 'ट्रेलर रिलीज के लिए 2 और दिन बाकी'।
खबर के मुताबिक अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म का ट्रेलर 3 नवंबर को दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। जिसके चलते एक दिन पहले यानी बुधवार को भी अक्षय कुमार ने एक पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में अक्षय विलेन के किरदार में खतरनाक दिखाई पड़ रहे थे। बात दें, फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार नेगेटिव हैं। पिछले कुछ समय से फिल्म मेकर्स किरदार के मुताबिक पोस्टर रिलीज कर रहे हैं।
2.0 days to go! #2Point0Trailer on November 3.@2Point0movie @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0 #2Point0TrailerOnNov3 pic.twitter.com/y1lUGgU83X
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 1, 2018
फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही जारी हो चुका है। इसे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया गया था। बात दें, फिल्म को 543 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया गया हैं। इस फिल्म को शंकर शानमुघम ने डायरेक्ट किया हैं। अक्षय और रजनीकांत फिल्म '2.0' में लीड रोल में दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब यह दोनों एक साथ किसी फिल्म के काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी नजर आने वाली हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं। फिल्म में सभी का किरदार के मुताबिक जबरदस्त लुक नजर आने वाला हैं। गौरतलब है कि फिल्म '2.0' इस साल 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।