अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 की रिलीज में महज कुछ हफ्ते बाकी है। सोशल मीडिया के जरिए फिल्म 2.0 का प्रमोशन शुरू हो गया हैं। पिछले कुछ दिनों से 2.0 की टीम सोशल मीडिया पर फिल्म में जुडी कुछ ना कुछ नई तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं। इस लेटेस्ट तस्वीर को अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया हैं। फिल्म 2.0 के इस पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा हैं- 'सबसे बड़ा 3 डी स्पेक्ट्रल के लिए तैयार हो जाओ... 29नवंबर को #2Point0!'। पोस्टर में आप साफ तौर पर देख सकते हो की पक्षी का रूप धरे अक्षय कुमार बहुत खतरनाक दिख रहे हैं।
Get ready for the Biggest 3D Spectacle... #2Point0 this 29th November!@2Point0Movie @shankarshanmugh @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0FromNov29 pic.twitter.com/X436Pm8xUG
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 15, 2018
बात दें, फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार एक सुपर विलेन के किरदार में नजर आएंगे तो वहीँ रजनीकांत हीरो हैं। फिल्म रोबोट की फिल्म 2.0 दूसरी कड़ी हैं। फिल्म रोबोट में रजनीकांत रोबोट बने हुए नजर आए थे। साथ ही फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थी। फिल्म 2.0 को आर. शंकर फिल्म ने निर्देशित किया हैं।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। साथ ही पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में रजनीकांत ने कहा था, 300 या 400 करोड़ नहीं बल्कि 600 करोड़ रुपये फिल्म का बजेट है। खबर के मुताबिक, फिल्म में वीएफएक्स के बेहतरीन आर्टिस्ट्स ने अपनी कलाकारी से जान फूंक दी है। यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और रजनीकांत किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे। जिसके चलते इन दोनों के फैन्स भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा फिल्म में एमी जैक्सन भी एहम किरदार में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें, फिल्म 2.0 इसी महीने की 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates