2.0 trailer LIVE Updates: आज होगा फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज, शानदार अंदाज में दिखे अक्षय कुमार और रजनीकांत

फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत लीड रोल में हैं। ट्रेलर रिलीज को लेकर कुछ समय पहली अक्षय कुमार और 2.0 की टीम ने इसकी घोषणा की थी।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 3, 2018 1:10 PM IST

मोस्ट अवेटेड फिल्म मूवी रोबोट 2.0 का ट्रेलर आज जारी होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत लीड रोल में हैं। ट्रेलर रिलीज को लेकर कुछ समय पहली अक्षय कुमार और 2.0 की टीम ने इसकी घोषणा की थी। साथ ही फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी की थी। तब से लेकर अब तक अक्षय कुमार और रजनीकांत के फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार द्वारा रिलीज हुए पोस्टर एक पक्षी के पंजे में सेलफोन नजर आ रहा था। इस पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा था- पांचवी ताकत जल्द ही आ रही है’।

2.0 New Poster OUT: रिलीज किया गया 2.0 का नया पोस्टर, शानदार अंदाज में दिखे अक्षय कुमार और रजनीकांत

खबर के मुताबिक, फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी केमियो सीन है। फिल्म में ऐश्वर्या चिट्टी के किरदार के साथ इमोशनल सीन करती नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शंकर षड्मुगम ने किया हैं। साथ ही आपको बता दें, फिल्म 2.0 का टीजर गणेश चतुर्थी के दिन 13 सितंबर को रिलीज किया गया था। अक्षय कुमार इस फिल्म में नेगेटिव सुपरहीरो की भूमिका में हैं।