बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस समय अपनी को-स्टार कटरीना कैफ के साथ मिलकर फिल्म 'भारत' का जमकर प्रमोशन कर रह हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर के द्वारा बनाई गई यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान भारत नाम के एक इंसान का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसके माध्यम से डायरेक्टर अली अब्बास जफर हिन्दुस्तान की आजादी से लेकर अब तक का सफर दिखाने की कोशिश करेंगे।
{इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ईद पर केवल भाईजान ने ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं की है ताबड़तोड़ कमाई, ये 6 फिल्में हैं सबूत}
वैसे तो यह कमाल का आइडिया है कि एक इंसान के माध्यम से देश के सफर को पर्दे पर उकेरा जाए लेकिन इसकी वजह से कुछ लोगों को परेशानी महसूस होने लगी है। अगर डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली हाई कोर्ट में विकास त्यागी नाम के एक व्यक्ति ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है और कहा है कि देश का नाम किसी कमर्शियल पर्पज से यूज में नहीं किया जाना चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार, विकास त्यागी ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि सलमान खान की फिल्म के माध्यम से भारत देश के कल्चर और पॉलिटिकल इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यह सेक्शन 3 का वॉइलेशन है, जिसमें बताया गया है कि ‘भारत’ शब्द का उपयोग कमर्शियल यूज में नहीं हो सकता है। विकास त्यागी के द्वारा दर्ज कराई गई पीआईएल के बाद फिल्म 'भारत' के मेकर्स क्या कदम उठाते हैं, यह देखना दिसचस्प रहेगा।
{इसे भी पढ़ें- अनजाने में सलमान खान की फिल्म 'भारत' का प्रमोशन कर बैठे विवेक ओबेरॉय, ट्विटर पर जम कर उड़ रहा है मजाक}
फिल्म ‘भारत’ एक साउथ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का ऑफीशियल हिन्दी रीमेक है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने साउथ कोरियन फिल्म का आइडिया लेकर उसे भारतीय दर्शकों के मुताबिक अपनी फिल्म में उपयोग किया है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और तब्बू जैसे कलाकार भी हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates