बीती रात से ही पूरा भारतवर्ष अपने वायुपुत्र विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्वागत करने के लिए पलके बिछाए बैठा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को यह ऐलान किया था कि वो शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के पायलेट अभिनंदन को भारत के हवाले करेंगे। कुछ ही देर में अभिनंदन पाकिस्तानी सरजमीं से भारत की धरती पर कदम रखेंगे, जिस कारण लोग बहुत उत्साहित हैं और उनकी आंखें खुशी के आंसुओं से नम हैं।
{इसे भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: भारतीय वायु सेना ने लिया पुलवामा आतंकी हमले का बदला तो अजय-अक्षय सहित पूरे बॉलीवुड का सीना हुआ 56 इंच का, देखें ट्वीट}
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी भारतीय वायुपुत्र अभिनंदन का स्वागत करने के लिए बेकरार है और इस बात का सबूत फिल्मी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर जाकर देखेंगे तो पाएंगे कि करण जौहर से लेकर इमरान हाशमी तक सभी फिल्मी सितारे ट्वीट करके अभिनंदन का अभिनंदन कर रहे हैं।
जहां बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘हम आपकी बहादुरी को सलाम करते हैं। वेलकम बैक होम अभिनंदन’
We salute your bravery and valour....we applaud your strength in the face of adversity....#WelcomeHomeAbhinandan
— Karan Johar (@karanjohar) March 1, 2019
तो वहीं इमरान हाशमी ने लिखा है, ‘भारत में हर किसी को आपका इंतजार है सर... हमें आप पर गर्व है। भारत के वीरपुत्र को हमारी तरफ से सलाम।’
Everyone awaits your return . Proud of you sir !! Salutes to the brave son of india #WelcomeHomeAbhinandan
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) March 1, 2019
जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद। जीते रहो।’
प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद।जीते रहो।?? pic.twitter.com/WY6tZikO3d
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 1, 2019
{इसे भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: मोहित रैना, करणवीर बोहरा और श्रुति सेठ ने किया भारतीय वायु सेना को सलाम, देखें ट्वीट}
बता दें पाकिस्तानी विदेश मिनिस्टर शाह महमूद कुरैशी ने अभिनंदन की रिहाई पर बयान दिया था, ‘भारतीय वायुसेना पायलेट को शुक्रवार की दोपहर भारत के हवाले कर दिया जाएगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के फ्लोर पर इस बात का ऐलान किया है।’
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates