Ujwala Dharpawar
टीवी या बॉलीवुड की तमाम अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए मेरे साथ यानि उज्वला धारपवार के साथ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनका जन्म दिन मनाते हुए नजर आ रही हैं। बर्थडे के दिन ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आई। इस दौरान वो काफी खुश दिखी। उन्होंने मीडिया कैमरों के सामने पोज देते हुए तस्वीरें भी खिचवाई। बात दें, साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं महानायक अमिताभ बच्चन के खानदान की बहू हैं।
बात दें, साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की। इन दोनों का अफेअर बॉलीवुड के चर्चित अफेयर्स में से एक था। करीब एक साल तक एक दुसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का बड़ा फैंसला लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 की सबसे चर्चित शादी थी। शादी के बाद 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या का जन्म हुआ। इसके बाद ऐश्वर्या समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहीं। लेकिन जल्दी ही वह रणबीर कपूर के साथ इश्क फरमाते हुए फिल्म 'ऐ दिल हैं मुश्किल' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया।
अगर बात उनके परिवार की करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन जहां जाती हैं उनकी बेटी आराध्या उनके साथ होती हैं। अवार्ड फंक्शन हो या बॉलीवुड ईवेंट हर जगह ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे दिख ही जाती हैं। पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को अच्छे संस्कार देती नजर आई थी।
अगर आप वीडियो गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा की जब ऐश्वर्या बेटी के साथ अपने उनके पिटा से मिलने पहुंची थी तब वो जब निकल रही थी। उस वक्त उन्होंने आराध्या को इशारे से नाना जी के पैर छूने को कहा। उस दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आराध्या ने जैसे ही नाना के पैर छुए तो नाना में भी सर पर हाथ रखते हुए आशीर्वाद दिय। पिछले दिनों ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया।