बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन माना रही हैं। इस खास मौके को उनके परिवार वालों ने उनका जन्मदिन मानते हुए और खास मना दिया। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 45वां जन्मदिन मां वृंदा रॉय, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने खुद अपने बर्थडे सेलिब्रेट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कुछ घंटो पहले शेयर यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आ रहा हैं।
बर्थडे सेलिब्रेट के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। बर्थडे सेलिब्रेट की तीन फोटोज सामने आई हैं। पहली तस्वीर में वो अपने पुरे पारिवार के साथ बर्थडे केक के साथ दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो अपनी मां वृंदा राय के साथ नजर आ रही हैं और तीसरे फोटो में वो पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। इन सभी तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ खुश दिख रही हैं।
View this post on Instagram?Thank you BOTH??BLESSED?LOVE YOU ETERNALLY ?✨?
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर 1973 कर्नाटका में हुआ था। अगर ऐश्वर्या बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं होती तो आर्किटेक बन जाती। कॉलेज से ही ऐश्वर्या ने मॉडलिंग में ट्राई करना शुरू कर दिया था। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। फिर क्या था उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर मिलने लगे। इसके बाद ऐश्वर्या देवदास, उमराव जान, गुजारिश, रेनकोट, हम दिल दे चुके सनम, चोखेर बाली, अलबेला धूम 2, सरबजीत, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करती नजर आई। आपको यह भी बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन को एक नहीं बल्कि दो बाद फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका हैं।
इसके साथ ही फ्रांस सरकार ने औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से साल 2012 में उनका सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भारत सरकार ने पद्मश्री से साल 2009 में उनको नवाजा।