इश्कबाज़: बदल जाएंगे इश्कबाज़ी के मायने, जब अनिका और शिवाय के बीच आएगा यह शख्स

जिस तरह से इन दिनों पिंकी आंटी अनिका और शिवाय के बीच दूरियाँ बनाने की कोशिश कर रही है उसे देखकर यकीनन इश्कबाज़ के फैंस का दिल भारी हो रहा होगा, अब तो एक ऐसा शख्स भी ले रहा है इस शो में एंट्री जो सबकी खुशियों पर लगा देगा ग्रहण

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 6, 2017 4:46 PM IST

जिस तरह से इन दिनों पिंकी आंटी अनिका और शिवाय के बीच दूरियाँ बनाने की कोशिश कर रही है उसे देखकर यकीनन इश्कबाज़ के फैंस का दिल भारी हो रहा होगा। एक तरफ शिवाय चाहता है कि वह और अनिका करीब आ जाएं लेकिन पिंकी आंटी दोनों के बीच में फूट डालने की कोशिश में लगी है। पिछले दिनों आपने देखा कि पिंकी ने अनिका को तीन दिन की मोहलत देते हुए कहा है कि वह तीन दिन में कुछ ऐसा करें कि शिवाय खुद उसे ओबेरॉय मेन्शन से धक्के मारकर बाहर निकाल दे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो पिंकी शिवाय के सामने वर्षों पुरानी सच्चाई को खोलकर रख देगी। अगर आपको नहीं पता हो तो बता दें कि पिंकी ने अनिका से शर्त रखी है कि अगर अनिका शिवाय की जिदंगी से दूर नहीं गई तो वह शिवाय को बता देंगी कि वह नाजायज़ है।

बता दें पिंकी आंटी के इरादों को हवा देने के लिए अब ओबेराय मेन्शन के घर में एक ऐसे शख्स की एंट्री होने वाली है जो अनिका और शिवाय के रिश्ते को मिनटों में तहश नहश कर देगा। बता दें कि इस शो में अदिति गुप्ता की एंट्री होने वाली है जोकि शिवाय के करीब आने की कोशिश करेगी और इस काम में अदिति के किरदार की मदद के लिए उसका भाई उसका साथ देगा। बता दें कि अदिति के भाई के किरदार में अंकित राज नजर आने वाले है। अब तो तय हो गया है कि शिवाय और अनिका दूर हो गया है। खैर बात करें अंकित की तो वह पहले जी टीवी के मशहूर सीरियल कुबूल है में भी नजर आ चुके है। [इसे भी पढ़ें- स्टार परिवार अवॉर्ड 2017: जब सुरभि चंदना को सीढि़यों पर चढ़ने में हुई परेशानी, नकुल मेहता ने निभाया दोस्ती का फर्ज]

बात करें इश्कबाज़ की इस सीरियल में दूसरी ओर कामिनी ने भी ठान ली है कि वह ओबेरॉय खानदान को बर्बाद कर देगी। इसके लिए उसने रणनीति के तहत प्रियंका की शादी रणबीर से करवा दी है। अब देखना है कि शिवाय हमेशा की तरह ओबेरॉय मेन्शन को बचा पाएगा या हमेशा के लिए यहाँ से खुशियाँ अपना दामन छुड़ाकर चली जाएंगी। कमेंटबॉक्स में हमेें बताएं कि आपको इन दिनों इश्कबाज़ का ट्रैक कैसा लग रहा है? साथ ही टीवी और बॉलीवुड की तमाम अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।