टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सांतवे आसमान पर है। अजी हो भी क्यों न टीवी की यह बहु बहुत जल्द बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू जो करने वाली हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अंकिता बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, जिसके चलते वो एक एक बाद एक अपना सेक्सी और बोल्ड फोटोशूट करवा रही हैं। अंकिता लोखंडे का एक और फोटोशूट दर्शकों के सामने आ गया हैं। इस फोटो शूट को अंकिता ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। बता दें, कुछ घंटो पहले शेयर इस फोटो शूट को अब तक 29 हजार से ज्यादा व्यू और लाइक मिल चुके हैं। अंकिता का यह फोटो शूट उनके फैन्स के बीच वायरल हो रहा हैं। अंकिता इन तस्वीरों में बहुत अच्छी लग रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अंकिता व्हाइट ड्रेस के साथ सिर्फ इनरवेयर पहनी दिखाई दे रही हैं।
जी टीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' की फेम अंकिता लोखंडे बहुत जल्द फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन्स ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस फिल्म में वो 'झलकारी बाई' का रोल निभाते हुए नज़र आएंगी। बात दें, 'झलकारी बाई' रानी लक्ष्मीबाई की सेना में एक सैनिक थीं। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उनका ग्लैमरस अंदाज़ सामने आया है। इसके अलावा खबर के मुताबिक, अंकिता बहुत जल्द संजय दत्त के साथ काम करती भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कॉप का किरदार निभाते हुए नज़र आ सकती हैं। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के बाद अंकिता बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रही हैं। यह दोनों कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबर भी जोर पकड़ रही थी, लेकिन अचानक इनदोनों के ब्रेकअप की खबर आ गयी और उनके चाहने वालों के बीच हड़कंप मच गया। उनका चाहिता कपल एक दूसरे से दूर हो गया है, यह बर्दाश नहीं कर पा रहा था। इसके बाद बहुत ख़बरें आई लेकिन वो दोनों फिर से एक कभी नहीं हुए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy