Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लीवर कैंसर से जूझ रहे Arjun Kanungo के पिता का निधन, गायक ने भावुक पोस्ट लिखकर दी अंतिम विदाई

बॉलीवुड गायक अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) के पिता का निधन हो गया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।

By: Rahul Sharma  |  Published: April 30, 2020 8:49 PM IST

लीवर कैंसर से जूझ रहे Arjun Kanungo के पिता का निधन, गायक ने भावुक पोस्ट लिखकर दी अंतिम विदाई

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते दो दिनों में इंडस्ट्री ने इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के रूप में दो जबरदस्त कलाकारों को खो दिया है, जिससे हर ओर शोक की लहर है। इसके बाद अब खबरों में बताया जा रहा है कि गायक अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) के पिता का भी लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया है। गायक अर्जुन कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करके पिता को अंतिम विदाई दी है। अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता को याद किया है और लिखा है, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते... तब तक आपकी आत्मा को शांति मिले।'

नहीं देख पाए अपने बेटे का बॉलीवुड डेब्यू

अर्जुन कानूनगो ने बॉलीवुड को कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके बाद अब वो बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अर्जुन कानूनगो को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए साइन किया है, जिसमें वो अहम किरदार निभाते दिखेंगे। इस खबर पर अर्जुन कानूनगो ने पक्की मुहर लगाते हुए कहा था कि वो भाईजान के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। हालांकि अब अर्जुन कानूनगो को एक कलाकार के तौर पर देखने के लिए उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अर्जुन कानूनगो के पिता की लीवर कैंसर की चौथी स्टेज पर थे, और आज उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। बॉलीवुड लाइफ का परिवार अर्जुन कानूनगो के पिता की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।